Verification: eefe237ed2c24d7f

Latest News: नगर पालिका सचिव रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा, 16 लाख के बिल पास करने की एवज में मांगी रिश्वत

0 minutes, 6 seconds Read

Latest News Jind Uchana Municipal Council Secretary caught red-handed accepting bribe

Latest News: हरियाणा के जींद जिले के उचाना नगर पालिका सचिव रिश्वत लेते हुए रंग हाथों पकड़ा गया है। हिसार एसीबी की टीम ने 16 लख रुपए के बिल पास करने की एवज में रिश्वत लेते हुए सचिन को काबू किया है। ‌एसीबी की छापेमारी की सूचना मिलते ही उचाना प्रशासन में हड़कंप मच गया और एसीबी टीम नगर पालिका सचिव को पड़कर अपने साथ ले गए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उचाना नगर पालिका सचिव रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू

‌ हिसार एसीबी की टीम को शिकायत मिली थी कि उचाना नगर पालिका सचिव अशोक डागी 16 लख रुपए के बिल पास करने की एवज में दो परसेंट कमीशन की डिमांड कर रहे हैं। कमीशन ना देने के कारण उसके बिल पिछले काफी लंबे समय से अटका कर रखे हैं। शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए हिसार एसीबी की टीम ने एक टीम का गठन किया और शिकायतकर्ता को रिश्वत की राशि देने के लिए सचिव के पास भेज दिया। ( Jind ki Taaja News )

 

रिश्वतखोर अफसर के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत कार्रवाई

शिकायतकर्ता में जैसे ही रिश्वत की राशि नगर पालिका सचिव अशोक डांगी को थमा दी । जैसे ही उसने एसीबी की टीम की तरफ इशारा कर दिया। टीम ने तुरंत ही छापेमारी करते हुए उचाना नगर पालिका सचिव को रिश्वत की राशि सहित पकड़ लिया। उनके कब्जे से एसीबी टीम द्वारा शिकायतकर्ता को दी गई रकम सचिव अशोक डांगी के कब्जे से बरामद कर ली। नगर पालिका उचाना के सचिव के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है। ( Uchana News Today )

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer