Verification: eefe237ed2c24d7f

Mausam Abtak: मौसम का बदला मिजाज, तेज हवाओं के साथ बारिश, 22 जिलों में बारिश और तेज आंधी का यलो अलर्ट

0 minutes, 8 seconds Read

Weather Update in Haryana Mausam abTak

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Mausam abTak : 16 जून की सुबह फिर से मौसम ने करवट बदल ली और तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर शुरू हो गया मौसम विभाग ने सुबह 5:45 बजे जारी बुलेटिन में हरियाणा के सभी 22 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक हरियाणा में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। वहीं 17 जून को मौसम दिन में साफ रहेगा लेकिन रात को फिर से अपना मिजाज बदल लेगा।

हरियाणा मौसम अबतक

Mausam Abtak: मौसम का बदला मिजाज, तेज हवाओं के साथ बारिश, 22 जिलों में बारिश और तेज आंधी का यलो अलर्ट

जून महीने के 15 दिन बीत चुके हैं और इन 15 दिनों में हरियाणा का मौसम अबतक बार-बार बदलता रहा है। कभी हरियाणा हीट वेव की चपेट में तो कभी बारिश और तेज आंधी की वजह से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। जिसकी वजह से मौसम सुहाना हो गया। 15 जून की दोपहर को तेज आंधी के साथ हरियाणा के हांसी हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, जींद, भिवानी, रोहतक, रेवाड़ी, सोनीपत, गुरुग्राम में बारिश हुई और गुरुग्राम की सड़कों पर पानी भर गया।

22 जिलों में बारिश और तेज आंधी का यलो अलर्ट

 

Mausam Abtak: मौसम का बदला मिजाज, तेज हवाओं के साथ बारिश, 22 जिलों में बारिश और तेज आंधी का यलो अलर्ट
नारनौंद उपमंडल कार्यालय के सामने बारिश के बाद का दृश्य।

16 जून की सुबह 5:45 बजे हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार ( HAU Hisar ) के मौसम विभाग ने हरियाणा के 22 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी कर दिया। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 3 घंटे में हरियाणा के अधिकांश जिलों में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्य में बारिश होने की संभावना जताई है। लोग जब सुबह करीब 6:30 बजे अपने घरों से बाहर निकले तो तेज हवाएं चल रही थी और हल्की-हल्की बूंदाबांदी शुरू हो चुकी थी। लेकिन 7:00 बजाते आसमान काले बादलों से गिर गया और तेज बारिश का दौर में शुरू हो गया।  ( Haryana Weather Update )

 

हरियाणा मौसम अपडेट

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के मौसम विशेषज्ञ डॉ मदन खीचड़ ने बताया कि 16 जून को भी मौसम आमतौर पर ठंडा रहने की संभावना है। इस दौरान हरियाणा में तेज हवाओं पर गलत चमक के साथ बारिश हो सकती है। लेकिन 17 जून को मौसम आमतौर पर साफ रहेगा। परंतु 17 जून की रात्रि को एक पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ी क्षेत्रों की तरफ बढ़ने की संभावना है इसके प्रभाव से हरियाणा में 18 जून से 20 जून तक मौसम फिर से करवट लेगा। ‌ इस दौरान हरियाणा में धूल भरी तेज आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है और कहीं-कहीं पर तेज बिजली कड़कने के साथ-साथ बिजली गिरने के बीच संभावना जताई जा सकती है ‌

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer