Verification: eefe237ed2c24d7f

Latest News: अग्रोहा से स्वराज 855 ट्रैक्टर चोरी, हांसी और किरमारा गांव के दो चोर काबू

0 minutes, 6 seconds Read

Latest News : Swaraj 855 tractor stolen from Agroha Hisar 

Latest News Hisar Haryana: हिसार जिले के अग्रोहा क्षेत्र के गांव किरमारा से स्वराज 855 ट्रैक्टर चोरी का मामला सामने आया है। अग्रोहा थाना पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए हांसी और किरमारा गांव के दो ट्रैक्टर चोरों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने दोनों चोरों के कब्जे से चोरी किया गया ट्रैक्टर बरामद कर लिया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

किरमारा गांव से ट्रैक्टर चोरी

हिसार जिले के गांव किरमारा निवासी राजेंद्र ने 10 जून को अग्रोहा थाना में शिकायत दी थी कि उसका स्वराज 855 ट्रैक्टर को कोई अज्ञात चोर चोरी करके ले गया है। शिकायत के आधार पर अग्रोहा थाना पुलिस ने ट्रैक्टर चोरी का मामला दर्ज करके जान शुरू कर दी थी। पुलिस ने तकनीक की सहायता और अपने मुखबिरों से मिली जानकारी के आधार पर दो युवकों को शक के आधार पर हिरासत में लिया। ( Hisar News Today )

हिसार से ट्रैक्टर चोरी की वारदात

हिसार से ट्रैक्टर चोरी की वारदात में शामिल दोनों चोरों से पूछताछ की गई तो उन्होंने किरमारा गांव के राजेंद्र के घर से स्वराज 855 ट्रैक्टर चोरी करने की वारदात कबूल कर ली। पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर चोरी किया गया स्वराज 855 ट्रैक्टर भी बरामद कर लिया है। पुलिस द्वारा ट्रैक्टर चोरी के मामले में पकड़े गए चोरों की पहचान हांसी जिले के गांव ढाणी सांकरी निवासी रोहित पुत्र इंद्रजीत और हिसार जिले के गांव किरमारा निवासी सुनील कुमार पुत्र सूरजभान के रूप में हुई है। ( Hisar News Live )

 

हिसार पुलिस अधीक्षक ने अग्रोहा थाना पुलिस द्वारा ट्रैक्टर चोरी के मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों चोरों को गिरफ्तार करने पर अग्रोहा थाना पुलिस और जांच अधिकारी की पीठ थपथपाई है। इस संबंध में प्रभारी थाना अग्रोहा ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 10.06.2026 को शिकायतकर्ता राजेन्द्र पुत्र भगतराम निवासी किरमारा ने शिकायत दी थी कि उसका स्वराज 855 ट्रैक्टर अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया है। शिकायत के आधार पर थाना अग्रोहा में धारा 305, 331(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा तकनीकी एवं स्थानीय स्तर पर जांच करते हुए आरोपी रोहित पुत्र इन्द्रजीत निवासी ढाणी सांकरी, जिला हांसी व  सुनील कुमार पुत्र सुरजभान निवासी किरमारा को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर चोरीशुदा ट्रैक्टर बरामद कर लिया गया। ( Haryana News Today )

 

हिसार में मिला खून से लथपथ हालत में महिला का शव, पढ़ें पूरी खबर

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer