---Advertisement---

Addmission ITI Haryana: ITI में दाखिला लेने की अंतिम तिथि बढ़ाई, अब इस तारीख तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

Follow Us
---Advertisement---

Addmission ITI Haryana last date


कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग, हरियाणा द्वारा संचालित राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (Addmission ITI Haryana ) में सत्र 2026-27 के प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून 2026 तक बढ़ा दी गई है। गौरतलब है कि पहले आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 जून 2026 निर्धारित की गई थी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Addmission ITI Haryana portal


यह जानकारी देते हुए राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हिसार ( government ITI Hisar) के प्रधानाचार्य सुनील कुमार सचदेवा ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अब 30 जून 2026 की रात्रि 12 बजे तक विभाग के ऑनलाइन प्रवेश पोर्टल  https://admissions.itiharyana.gov.in/ पर आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित समय के बाद पोर्टल स्वत: बंद हो जाएगा और किसी भी प्रकार का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आईटीआई में 8वीं, 10वीं एवं 12वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए विभिन्न रोजगारपरक एवं तकनीकी ट्रेडों में प्रवेश की सुविधा उपलब्ध है।

 

महिलाओं को तकनीकी एवं व्यावसायिक शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना


प्रधानाचार्य ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा महिला प्रशिक्षुओं को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। प्रवेश प्राप्त करने वाली छात्राओं को ट्यूशन फीस में छूट के साथ-साथ 1000 रुपये की टूल किट सहायता तथा 2500 रुपये की प्रोत्साहन राशि का लाभ भी दिया जा रहा है। इन योजनाओं का उद्देश्य महिलाओं को तकनीकी एवं व्यावसायिक शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। प्रधानाचार्य सुनील कुमार सचदेवा ने अभ्यर्थियों से अपील करते हुए कहा कि वे अंतिम तिथि की प्रतीक्षा न करें तथा समय रहते अपना आवेदन पूर्ण कर लें।

ITI Haryana addmission help line number


उन्होंने बताया कि ITI प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी, मार्गदर्शन अथवा तकनीकी सहायता के लिए अतिरिक्त विभाग द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 0172-2996321 एवं 0172-2997265 पर भी कार्यालय समय के दौरान संपर्क कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer