Morning News Haryana weather update, Crime Update
Hansi News Today: हांसी में पेट्रोल पंप लूट का खुलासा, कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड: साथियों संग मिलकर रची साजिश, सीसीटीवी फुटेज से खुला राज, 20 हजार रुपए बरामद
हांसी जींद रोड़ पर गांव गगन खेड़ी स्थित पानू पेट्रोल पंप पर सोमवार की रात को हुई 35 हजार रुपए की लूट का मामला हांसी पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि पेट्रोल पंप का कर्मचारी ही इस वारदात का मास्टरमाइंड था। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर पेट्रोल पंप लूट का नाटक रचा था।
पुलिस जांच के अनुसार, कर्मचारी दीपक ने पूर्व नियोजित योजना के तहत अपने एक साथी को सोमवार रात करीब तीन बजे कंबल ओढ़कर पेट्रोल पंप के घुस गए। आरोपी ने लाठी से पेट्रोल पंप कर्मी दीपक पर हल्के वार किए, ताकि यह घटना वास्तविक लूट लगे। इसके बाद वह मौके से लगभग 35 हजार रुपए लेकर फरार हो गया।
पुलिस को जांच में संदिग्ध लगा मामला
वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस और सीआईए टीम मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज खंगाली। फुटेज में हमलावर द्वारा लाठी मारने का तरीका संदिग्ध लगा। इसमें कोई वास्तविक संघर्ष या गंभीर वार दिखाई नहीं दिए। इसी आधार पर पुलिस का शक सबसे पहले कर्मचारी दीपक पर गया।
पुलिस ने दीपक से सख्ती से पूछताछ की, जिसके बाद उसने पूरी साजिश का खुलासा कर दिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने आरोपी दीपक, आशीष निवासी ढाणा कलां, अमन उर्फ मिथुन निवासी ढाणा कलां और अमन निवासी खेड़ी गगन को गिरफ्तार किया। पूछताछ में चारों आरोपियों ने वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार की।
वारदात में इस्तेमाल बाइक को जब्त
शेखपुरा चौकी प्रभारी जय सिंह ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से 20 हजार रुपए नकद, वारदात में इस्तेमाल किया गया डंडा और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। प्रारंभिक पूछताछ में यह भी सामने आया है कि आरोपी इस रकम का इस्तेमाल किसी और बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।
साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान : 30 जून तक
25 जून तक हरियाणा दिल्ली NCR व इनके आस पास मौसम परिवर्तनशील रहने , बीच बीच में उमस भरी गर्मी , थोड़े बादल , तथा कहीं कहीं मेघगर्जन के साथ बौछारों की थोड़ी संभावना है।
26 से 28 जून तक दक्षिण पश्चिम हरियाणा दिल्ली NCR व इनके आस पास कहीं कहीं दोपहर के समय लू चलने तथा गर्म रात रहने की संभावना है।
29 व 30 जून को कहीं कहीं बारिश की संभावना है।
हिसार में नागरिक स्वास्थ्य सेवा खस्ताहाल
Hisar News Today: सीएमओ ने किया निरीक्षण तो 35 डॉक्टर्स ड्यूटी से मिले नदारद, विभाग के डायरेक्टर जनरल तक पहुंची बात तो लापरवाह डॉक्टर्स को नोटिस जारी कर 2 दिन में माँगा जवाब

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर बड़े बड़े दावे कर रहे हैं वहीं हिसार में हुए खुलासे से मुख्यमंत्री के दावे पर सवाल खड़ा हो गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हिसार के महाराजा अग्रसेन नागरिक अस्पताल में सीएमओ ने औचक निरीक्षण किया, इस दौरान 35 डॉक्टरों के ड्यूटी से नदारद मिलने पर हड़कंप मच गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी लापरवाह चिकित्सकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर 2 दिन में स्पष्टीकरण मांगा गया है।
मामले की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों व विभाग के डायरेक्टर जनरल तक पहुंचाई गई। इसके बाद सभी गैरहाजिर डॉक्टरों को नोटिस जारी कर 2 दिन के भीतर जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए गए हैं। संतोषजनक जवाब न मिलने पर विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है।
बेडरूम में जमीन के नीचे कच्ची शराब का भंडार
बेडरूम में जमीन के नीचे कच्ची शराब का ठिकाना,VIDEO: कैथल पुलिस ने छैनी हथोड़े से फर्श तोड़ा, 500-500 लीटर की 3 टंकियां निकालीं
हॉकी प्लेयर सविता पूनिया को मिला पद्मश्री अवार्ड:

हरियाणवी हॉकी प्लेयर सविता पूनिया को मिला पद्मश्री अवार्ड: बोलीं-यह सम्मान अपने आप में बड़ा, परिवार के लिए बड़ी बात; ‘द ग्रेट वॉल’ के नाम से फेमस।
चैनत पानी बवाल..हांसी वाटर कनेक्शन पर बवाल में 1500 ग्रामीणों पर FIR:सरपंच, पूर्व सरपंच भी नामजद; डीसी सहित आईजी-एसपी ने की 4 कान्फ्रेंस
हरियाणा के हांसी में अमृत योजना की सरकारी पाइपलाइन से अवैध वाटर कनेक्शन हटाने गई प्रशासनिक टीम और पुलिस बल पर जानलेवा हमला करने के मामले में हांसी पुलिस ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। चानौत खरकड़ी मोड़ पर हुए इस भारी बवाल के बाद पुलिस ने उपद्रवियों और साजिशकर्ताओं के खिलाफ शिकंजा कस दिया है।
भाटला चौकी इंचार्ज सब-इंस्पेक्टर जसबीर सिंह के अनुसार, ड्यूटी मजिस्ट्रेट संजीव कुमार त्यागी (XEN, पब्लिक हेल्थ) की लिखित शिकायत पर पुलिस ने सरपंच, पूर्व सरपंच सहित 7 मुख्य आरोपियों को नामजद किया है, जबकि 1000 से 1500 अन्य अज्ञात ग्रामीणों व महिलाओं के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने बीएनएस की धारा 191(2), 191(3), 190, 115, 351(3), 121(1), 132, 221, 109, 49, 127(2) और 61 BNS के तहत केस दर्ज किया है।
@all
एफआईआर में इनको किया गया नामजद
ड्यूटी मजिस्ट्रेट की शिकायत के आधार पर पुलिस ने गांव के उन लोगों को मुख्य आरोपी बनाया है जिन्होंने भीड़ को एक को भी जिंदा मत छोड़ो के नारे लगाकर उकसाया था। इसमें सत्यवान (पूर्व सरपंच, चानौत), सरस्वती (वर्तमान सरपंच, चानौत), हिमांशू (सरपंच प्रतिनिधि, चानौत), अनुप कुमार (निवासी चानौत), विशाखा (पत्नी अनुप कुमार, चानौत), सुधीर (निवासी सिंघवा मदनहेड़ी, हाल हिसार) सहित 1000 से 1500 अज्ञात हिंसक ग्रामीण शामिल हैं।
प्रशासन ने जेसीबी की मदद से पाइपलाइन से टी-पॉइंट हटा दिया।
क्या है पूरा मामला?
एफआईआर के अनुसार प्रशासनिक अमला जब हांसी शहर की पेयजल आपूर्ति के लिए बिछाई जा रही 900 MM की मुख्य भाखड़ा लाइन से किए गए अवैध वाटर कनेक्शन (टी) को हटाने पहुंचा, तो नामजद आरोपियों ने सोची-समझी साजिश के तहत ग्रामीणों को भड़का दिया।
भीड़ ने पुलिस और अफसरों को चारों तरफ से घेरकर पथराव शुरू कर दिया, जिसमें ईएएसआई प्रीतम सिंह और ईएचसी वजीर सिंह समेत कई पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। हालात बेकाबू होते देख पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े और लाठीचार्ज करना पड़ा।
रात पौने 2 बजे हुआ था बवाल
हांसी में सोमवार देर रात भाखड़ा के पानी को लेकर फिर बवाल हो गया। चैनत गांव में DC राहुल नरवाल और SP विनोद कुमार की मौजूदगी में प्रशासन ने रात करीब डेढ़ बजे JCB और हाइड्रा की मदद से टी-पॉइंट हटा दिया, जिससे ग्रामीण भड़क गए। कार्रवाई के दौरान पुलिस और ग्रामीण आमने-सामने आ गए।
भीड़ को बढ़ता देख पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया। इस दौरान बास थाना में तैनात ASI प्रीतम सिंह के सिर में चोट लग गई। उन्हें हांसी के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालात पर काबू पाने के लिए आसपास के क्षेत्रों से भी अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया।
सरपंच प्रतिनिधि हिमांशु ने आरोप लगाया कि पुलिस कार्रवाई में कुछ महिलाओं को भी चोटें आई हैं। हालांकि, उन्होंने किसी घायल महिला का नाम नहीं बताया।
तीन दिन पहले चैनत गांव में ग्रामीणों ने थालियां बजाकर जश्न मनाया था। उस समय दावा किया गया था कि सरकार ने उनकी मांगें मान ली हैं। इसके बाद ग्रामीणों ने पाइपलाइन पर टी-पॉइंट लगा लिया था। इस मामले में मंगलवार को प्रशासनिक अफसरों ने 3 बार प्रेसकॉन्फ्रेंस कर पक्ष रखा। बाद में धरना कमेटी ने पीसी में पलटवार किया।
20 जून को मांग मानने का दावा किया था
20 जून को सरपंच एसोसिएशन के पूर्व प्रधान सोमेश कुमार सरकार के प्रतिनिधि के रूप में धरनास्थल पर पहुंचे थे। उन्होंने ग्रामीणों से कहा था कि उन्हें सरकार ने भेजा है और उनकी सभी मांगें मान ली गई हैं। साथ ही दावा किया था कि टी-पॉइंट का काम उसी दिन शुरू हो चुका है और इसे पाइपलाइन से जोड़ दिया जाएगा। इसके बाद धरनास्थल पर इसकी घोषणा भी की गई। इसके बाद उन्होंने अपने हाथों से पांचों बुजुर्गों को जूस पिलाकर उनका आमरण अनशन तुड़वाया।
रात को प्रशासन और भारी पुलिस बल एक बार फिर गांव पहुंचा तथा टी-पॉइंट हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी। ग्रामीणों ने अधिकारियों से कहा कि सरकार उनकी मांगें मान चुकी है, लेकिन अधिकारियों ने स्पष्ट तौर पर कहा कि इस संबंध में सरकार और ग्रामीणों के बीच कोई सहमति या बातचीत नहीं हुई है। इसके बाद भारी हंगामे के बीच प्रशासन की टीम टी-पॉइंट उखाड़कर अपने साथ ले गई।
विवाद के बाद मंगलवार सुबह सरपंच एसोसिएशन के पूर्व प्रधान सोमेश कुमार से सरकार द्वारा मांगें मानने के उनके दावे पर पक्ष जानने की कोशिश की, लेकिन उनका मोबाइल फोन स्विच ऑफ मिला।
21 जून को प्रशासन ने दर्ज कराई FIR
धरना समाप्त होने के अगले ही दिन 21 जून को प्रशासन ने किसी भी तरह की सहमति या बातचीत होने से इनकार कर दिया। वहीं, पेयजल पाइपलाइन से कथित छेड़छाड़ के मामले में FIR भी दर्ज कर ली गई। पब्लिक हेल्थ विभाग के एक्सईएन संजीव त्यागी ने कहा कि विभाग ने टी-पॉइंट लगाने की कोई अनुमति नहीं दी थी। इस कार्य के लिए न तो विभाग से कोई स्वीकृति ली गई और न ही विभाग का कोई कर्मचारी इसमें शामिल था।
संजीव त्यागी के अनुसार, सरकारी पाइपलाइन में अवैध रूप से करीब 6 इंच का टी-पॉइंट लगाकर सरकारी संपत्ति से छेड़छाड़ की गई है। विभाग के तकनीकी अधिकारी मामले का निरीक्षण कर रहे हैं, ताकि पाइपलाइन और जलापूर्ति व्यवस्था को हुए नुकसान का आकलन किया जा सके।
1 जून को पाइपलाइन उखाड़ने की कोशिश की
16 मई को चैनत गांव के ग्रामीणों ने पानी की मांग को लेकर धरना शुरू किया था। 1 जून को ग्रामीणों ने पाइपलाइन उखाड़ने की कोशिश की थी। ग्रामीण हथौड़े और लोहे की रॉड लेकर मौके पर पहुंचे और पाइपलाइन को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया। इसके साथ ही उन्होंने हांसी-बरवाला रोड पर बड़े पाइप डालकर जाम लगा दिया था, जिससे क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बन गई थी।
पानी विवाद में लाठीचार्ज पर प्रशासन व धरना कमेटी की 4 प्रेस कान्फ्रेंस
- डीसी ने कहा-टी-कनेक्शन अवैध था
डीसी राहुल नरवाल ने कहा कि भाखड़ा नहर से हांसी शहर के लिए बिछाई जा रही मुख्य पेयजल पाइपलाइन में लगाया गया टी-कनेक्शन पूरी तरह अवैध था। प्रशासन ने कानून के अनुसार कार्रवाई करते हुए इसे हटवाया है। शहर की पेयजल परियोजना में किसी भी प्रकार का अवैध हस्तक्षेप स्वीकार नहीं किया जाएगा।
डीसी ने बताया कि चानौत गांव को हर हाल में पर्याप्त मात्रा में भाखड़ा का स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए राजली हेड से गांव तक अलग पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू कर दिया गया है, जिसे लगभग तीन माह में पूरा करने का लक्ष्य है।
- एसपी ने कहा-ग्रामीणों ने पुलिस पर हमला किया
एसपी विनोद कुमार ने कहा कि सरकार पहले ही गांव की पेयजल संबंधी मांगों को स्वीकार कर चुकी है और इसके लिए अलग से डेडिकेटेड पाइपलाइन का कार्य शुरू हो चुका है। इसके बावजूद कुछ लोगों ने ग्रामीणों को गुमराह कर अवैध टी-कनेक्शन लगवाया।
एसपी ने बताया कि कार्रवाई के दौरान पुलिस पर हमला किया गया, जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हुए। मामले में सत्यवान, अनूप कुमार, हिमांशु, सरस्वती, विशाखा और सुधीर सहित छह लोगों को नामजद किया गया है। अन्य आरोपियों की पहचान वीडियो फुटेज के आधार पर की जा रही है।
- आईजी बोले-सरकारी परियोजना में अवैध हस्तक्षेप नहीं चलेगा
हिसार रेंज के आईजी कुलदीप सिंह ने भी पूरे मामले की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन और पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। सरकारी परियोजनाओं में अवैध हस्तक्षेप किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि घटना में शामिल लोगों की पहचान कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी तथा जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है।
- धरना कमेटी ने खारिज किए पुलिस के दावे
धरना कमेटी ने अलग प्रेस वार्ता की। जिसमें प्रशासन और पुलिस के दावों को खारिज किया। कमेटी के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि ग्रामीणों को पहले उनकी मांगें स्वीकार होने का भरोसा दिया गया था। इसी आधार पर आमरण अनशन समाप्त कराया गया और गांव में जश्न भी मनाया गया। उन्होंने कहा कि बाद में रात के समय टी-कनेक्शन हटाकर ग्रामीणों के साथ विश्वासघात किया गया।
धरना कमेटी का आरोप है कि ग्रामीण केवल अपने गांव के लिए पेयजल की मांग कर रहे थे और उनकी मांग जायज थी। कमेटी ने पुलिस कार्रवाई को अनावश्यक और दमनात्मक करार दिया।
हरियाणा के हांसी में अमृत योजना की सरकारी पाइपलाइन से अवैध वाटर कनेक्शन हटाने गई प्रशासनिक टीम और पुलिस बल पर जानलेवा हमला करने के मामले में हांसी पुलिस ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। चानौत खरकड़ी मोड़ पर हुए इस भारी बवाल के बाद पुलिस ने उपद्रवियों और साजिशकर्ताओं के खिलाफ शिकंजा कस दिया है।
भाटला चौकी इंचार्ज सब-इंस्पेक्टर जसबीर सिंह के अनुसार, ड्यूटी मजिस्ट्रेट संजीव कुमार त्यागी (XEN, पब्लिक हेल्थ) की लिखित शिकायत पर पुलिस ने सरपंच, पूर्व सरपंच सहित 7 मुख्य आरोपियों को नामजद किया है, जबकि 1000 से 1500 अन्य अज्ञात ग्रामीणों व महिलाओं के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
क्या है पूरा मामला?
एफआईआर के अनुसार प्रशासनिक अमला जब हांसी शहर की पेयजल आपूर्ति के लिए बिछाई जा रही 900 MM की मुख्य भाखड़ा लाइन से किए गए अवैध वाटर कनेक्शन (टी) को हटाने पहुंचा, तो नामजद आरोपियों ने सोची-समझी साजिश के तहत ग्रामीणों को भड़का दिया।
भीड़ ने पुलिस और अफसरों को चारों तरफ से घेरकर पथराव शुरू कर दिया, जिसमें ईएएसआई प्रीतम सिंह और ईएचसी वजीर सिंह समेत कई पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। हालात बेकाबू होते देख पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े और लाठीचार्ज करना पड़ा।
रात पौने 2 बजे हुआ था बवाल
हांसी में सोमवार देर रात भाखड़ा के पानी को लेकर फिर बवाल हो गया। चैनत गांव में DC राहुल नरवाल और SP विनोद कुमार की मौजूदगी में प्रशासन ने रात करीब डेढ़ बजे JCB और हाइड्रा की मदद से टी-पॉइंट हटा दिया, जिससे ग्रामीण भड़क गए। कार्रवाई के दौरान पुलिस और ग्रामीण आमने-सामने आ गए।
भीड़ को बढ़ता देख पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया। इस दौरान बास थाना में तैनात ASI प्रीतम सिंह के सिर में चोट लग गई। उन्हें हांसी के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालात पर काबू पाने के लिए आसपास के क्षेत्रों से भी अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया।
सरपंच प्रतिनिधि हिमांशु ने आरोप लगाया कि पुलिस कार्रवाई में कुछ महिलाओं को भी चोटें आई हैं। हालांकि, उन्होंने किसी घायल महिला का नाम नहीं बताया।
तीन दिन पहले चैनत गांव में ग्रामीणों ने थालियां बजाकर जश्न मनाया था। उस समय दावा किया गया था कि सरकार ने उनकी मांगें मान ली हैं। इसके बाद ग्रामीणों ने पाइपलाइन पर टी-पॉइंट लगा लिया था। इस मामले में मंगलवार को प्रशासनिक अफसरों ने 3 बार प्रेसकॉन्फ्रेंस कर पक्ष रखा। बाद में धरना कमेटी ने पीसी में पलटवार किया।
20 जून को मांग मानने का दावा किया था
20 जून को सरपंच एसोसिएशन के पूर्व प्रधान सोमेश कुमार सरकार के प्रतिनिधि के रूप में धरनास्थल पर पहुंचे थे। उन्होंने ग्रामीणों से कहा था कि उन्हें सरकार ने भेजा है और उनकी सभी मांगें मान ली गई हैं। साथ ही दावा किया था कि टी-पॉइंट का काम उसी दिन शुरू हो चुका है और इसे पाइपलाइन से जोड़ दिया जाएगा। इसके बाद धरनास्थल पर इसकी घोषणा भी की गई। इसके बाद उन्होंने अपने हाथों से पांचों बुजुर्गों को जूस पिलाकर उनका आमरण अनशन तुड़वाया।
रात को प्रशासन और भारी पुलिस बल एक बार फिर गांव पहुंचा तथा टी-पॉइंट हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी। ग्रामीणों ने अधिकारियों से कहा कि सरकार उनकी मांगें मान चुकी है, लेकिन अधिकारियों ने स्पष्ट तौर पर कहा कि इस संबंध में सरकार और ग्रामीणों के बीच कोई सहमति या बातचीत नहीं हुई है। इसके बाद भारी हंगामे के बीच प्रशासन की टीम टी-पॉइंट उखाड़कर अपने साथ ले गई।
विवाद के बाद मंगलवार सुबह दैनिक भास्कर ने सरपंच एसोसिएशन के पूर्व प्रधान सोमेश कुमार से सरकार द्वारा मांगें मानने के उनके दावे पर पक्ष जानने की कोशिश की, लेकिन उनका मोबाइल फोन स्विच ऑफ मिला।
21 जून को प्रशासन ने दर्ज कराई FIR
धरना समाप्त होने के अगले ही दिन 21 जून को प्रशासन ने किसी भी तरह की सहमति या बातचीत होने से इनकार कर दिया। वहीं, पेयजल पाइपलाइन से कथित छेड़छाड़ के मामले में FIR भी दर्ज कर ली गई। पब्लिक हेल्थ विभाग के एक्सईएन संजीव त्यागी ने कहा कि विभाग ने टी-पॉइंट लगाने की कोई अनुमति नहीं दी थी। इस कार्य के लिए न तो विभाग से कोई स्वीकृति ली गई और न ही विभाग का कोई कर्मचारी इसमें शामिल था।
संजीव त्यागी के अनुसार, सरकारी पाइपलाइन में अवैध रूप से करीब 6 इंच का टी-पॉइंट लगाकर सरकारी संपत्ति से छेड़छाड़ की गई है। विभाग के तकनीकी अधिकारी मामले का निरीक्षण कर रहे हैं, ताकि पाइपलाइन और जलापूर्ति व्यवस्था को हुए नुकसान का आकलन किया जा सके।
1 जून को पाइपलाइन उखाड़ने की कोशिश की
16 मई को चैनत गांव के ग्रामीणों ने पानी की मांग को लेकर धरना शुरू किया था। 1 जून को ग्रामीणों ने पाइपलाइन उखाड़ने की कोशिश की थी। ग्रामीण हथौड़े और लोहे की रॉड लेकर मौके पर पहुंचे और पाइपलाइन को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया। इसके साथ ही उन्होंने हांसी-बरवाला रोड पर बड़े पाइप डालकर जाम लगा दिया था, जिससे क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बन गई थी।
पेपरलेस रजिस्ट्री प्रणाली के दूसरे चरण का शुभारंभ
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चंडीगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में पेपरलेस रजिस्ट्री प्रणाली के दूसरे चरण का शुभारंभ किया। दूसरे चरण में कई महत्वपूर्ण सुधार किए गए हैं, जिससे प्रक्रिया और अधिक सरल, पारदर्शी एवं नागरिकों के अनुकूल बनेगी।
मुख्यमंत्री ने ऑटो इंतकाल प्रणाली की भी शुरुआत की, जिससे प्रदेश के लाखों किसानों और भूमि स्वामियों को बड़ी राहत मिलेगी। नई व्यवस्था के तहत रजिस्ट्री के बाद अलग से इंतकाल के लिए आवेदन करने की आवश्यकता नहीं होगी।
राजस्थान को उसके हिस्से का पानी उपलब्ध कराने पर सहमति

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल की अध्यक्षता में हरियाणा और राजस्थान के मुख्यमंत्रियों की महत्वपूर्ण बैठक में जल संसाधन, सिंचाई एवं पेयजल से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि 1994 के अपर यमुना रिवर बोर्ड समझौते के अनुसार राजस्थान को उसके हिस्से का पानी उपलब्ध कराने पर सहमति बनी है, जिस संबंध में सोमवार को एमओयू पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।
बैठक में रेणुका, किशाऊ और लखवार बांध परियोजनाओं को गति देने, घग्गर नहर में गिरने वाले पानी के उपचार हेतु ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित करने तथा नदियों में बिना शोधन के गंदे पानी के प्रवाह को रोककर जल स्रोतों की स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण सुनिश्चित करने पर भी सहमति बनी।
गांव धिराणा में नया उप स्वास्थ्य केंद्र खोलने की प्रशासनिक मंजूरी
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भिवानी जिले के गांव धिराणा में एक नया उप स्वास्थ्य केंद्र खोलने की प्रशासनिक मंजूरी दी। इस नए स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण और बुनियादी ढांचे को विकसित करने पर लगभग 55.49 लाख रुपए खर्च होंगे।
“प्रदेश में नए स्वास्थ्य केंद्रों की स्थापना आम जनता की वास्तविक जरूरतों और उनकी पुरजोर मांग को ध्यान में रखकर की जा रही है।” – आरती सिंह राव, स्वास्थ्य मंत्री
📢गैस बुकिंग के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं:
विकल्प 1 (इंडेन गैस के लिए):
“🛢️ इंडेन गैस बुकिंग अब और भी आसान! बस अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 7588888824 पर ‘REFILL’ लिखकर WhatsApp करें। घर बैठे सिलेंडर मंगाएं! ✅”
विकल्प 2 (भारत गैस के लिए):
“🏠 भारत गैस सिलेंडर बुक करना हुआ चुटकियों का काम! बस 1800-22-4344 पर ‘Hi’ लिखकर WhatsApp भेजें और अपनी बुकिंग पूरी करें। 📱✨”
विकल्प 3 (एचपी गैस के लिए):
“⚡ एचपी गैस बुकिंग! अब बिना किसी इंतज़ार के, बस 9222201122 पर ‘BOOK’ लिखकर WhatsApp करें। आसान, सुरक्षित और तेज़।”
🏛️एक नजर में हरियाणा समाचार
📝बुधवार, 24 जून 2026
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━
1.चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने “पेपरलेस रजिस्ट्री सिस्टम 2.0” शुरू किया, अब 24 घंटे में जमीन म्यूटेशन संभव
2.चंडीगढ़: मानसून से पहले सरकार ने बाढ़ नियंत्रण के लिए 30 करोड़ रुपये के उपकरण खरीदने को मंजूरी दी
3.करनाल/पानीपत (NH-44): राज्य का पहला “बैरियर-फ्री टोल प्लाजा” शुरू, बिना रुके टोल कटेगा
4.सोनीपत: एंटी करप्शन ब्यूरो ने तहसील कार्यालय के क्लर्क को 30 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया
5.गुरुग्राम: इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में निवेश बढ़ाने के लिए नई औद्योगिक नीतियों पर काम जारी
6.हिसार/भिवानी/फतेहाबाद: मौसम विभाग के अनुसार कई जिलों में आंधी और बारिश की संभावना, लोगों को सतर्क रहने की सलाह
7.रोहतक: प्रशासन ने शहरी सेवाओं और यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए नई कार्ययोजना तैयार की
8.अंबाला: रेलवे और शहर के बुनियादी ढांचे के आधुनिकीकरण कार्य में तेजी
9.यमुनानगर: उद्योग क्षेत्र में उत्पादन बढ़ाने और रोजगार के अवसर सृजित करने की दिशा में प्रयास
10.कुरुक्षेत्र: धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विकास परियोजनाओं पर काम जारी
11.जींद: पेयजल आपूर्ति सुधारने के लिए नई पाइपलाइन परियोजनाएं शुरू
12.कैथल: स्वच्छता और नगर सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया
13.सिरसा: किसानों को आधुनिक खेती तकनीक अपनाने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
14.फतेहाबाद: ग्रामीण सड़कों के निर्माण और मरम्मत कार्य में तेजी
15.रेवाड़ी: औद्योगिक क्षेत्र में नई इकाइयों से रोजगार बढ़ने की उम्मीद
16.महेंद्रगढ़: शिक्षा स्तर सुधारने के लिए विशेष शैक्षिक अभियान शुरू
17.चरखी दादरी: स्वास्थ्य विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविर आयोजित
18.नूंह (मेवात): महिला सशक्तिकरण और कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रमों का विस्तार
19.पलवल: यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए नए संकेतक और नियम लागू
20.पंचकूला: आईटी और सेवा क्षेत्र के विस्तार से रोजगार के अवसर बढ़ने की संभावना