---Advertisement---

Accident: यमुनानगर में कांवड़ियों को ट्रक ने कुचला, रादौर कुरुक्षेत्र रोड़ पर हादसा, दो की मौत

Follow Us
---Advertisement---

हरिद्वार से लौट रहे कांवड़ियों को ट्रक ने कुचला  

Truck Accident Haryana News: हरियाणा के यमुनानगर में बीती रात ट्रक ने दो कावड़ियों को कुचल दिया जिसके कारण उनकी मौत हो गई। मृतक दोनों कांवड़िए जींद जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं वहीं उनके साथियों ने नीचे कूद कर अपनी जान बचाई। रादौर कुरुक्षेत्र रोड़ पर गांव घोड़ग के पास हादसे को अंजाम देखकर ट्रक चालक ट्रक सहित मौके से फरार हो गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Yamunanagar Breaking News : रादौर कुरुक्षेत्र रोड़ पर कांवड़ियों को ट्रक ने कुचला

मिली जानकारी के मुताबिक श्रावण मास में हरिद्वार से गंगाजल लेकर कावड़ियों का टोल यमुनानगर के रास्ते जींद आ रहा था। जब कांवड़ियों का एक समूह रादौर कुरुक्षेत्र मार्ग पर गांव घोड़ग के पास पहुंचा तो रात के अंधेरे में पीछे से तेज रफ्तार से आई ट्रक ने कावड़ियों को सीधी टक्कर मार दी। ट्रक के टायरों के नीचे दो कावड़िए आ गए जबकि अन्य ने सड़क से नीचे कूद कर अपनी जान बचाई। ट्रक के नीचे कुछ ले जाने की वजह से दोनों कावड़ियों की मौत हो गई।

 

मृतक का कावड़ियों के साथियों ने हादसे की सूचना डायल 112 पुलिस टीम को दी तो पुलिस मौके पर पहुंची और सड़क हादसे में घायल दोनों कावड़ियों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां पर प्राथमिक जांच करने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।

Haryana Kanwariya Accident News

मृतक कावड़ियों की पहचान जींद जिले के नरवाना शहर की मोर पट्टी निवासी 21 वर्षीय सचिन पुत्र शमशेर और अजय  पुत्र भीरा राम के रूप में हुई। यह दोनों अपने मोहल्ले के अन्य साथियों के साथ मिलकर हरिद्वार गए थे और वहां से गंगाजल लेकर अपने मोहल्ले के शिव मंदिर में कावड़ लेकर आ रहे थे।

 

नरवाना की मोर पट्टी निवासी विक्रम ने बताया कि वह अपने चाचा के लड़के सचिन के साथ कावड़ लेने के लिए हरिद्वार गया था उसके साथ उसके मोहल्ले के अजय और अन्य साथी भी मौजूद थे। वह अपने साथियों के साथ हरिद्वार से गंगाजल लेकर नरवाना के लिए रवाना हुए थे। गुरुवार की रात को जब वह रादौर कुरुक्षेत्र मार्ग पर पहुंचे तो पीछे से तेज रफ्तार से आई ट्रक ने सचिन और अजय को कुचल दिया जिसके कारण उन दोनों की मौत हो गई। जबकि उन्होंने सड़क से नीचे कूद कर अपनी जान बचाई।

 

विक्रम ने बताया कि कृपया 4 महीने पहले ही सचिन की शादी हुई थी। मृतक सचिन दो बहनों का इकलौता भाई बताया जा रहा है जबकि अजय दो भाइयों में सबसे छोटा था। यमुनानगर पुलिस ने विक्रम की शिकायत पर अध्यापक चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके दोनों के शो का शुक्रवार को पोस्टमार्टम करवा कर उनके परिजनों के हवाले कर दिए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer