रतिया में जान से मारने की नीयत से कार से टक्कर मारने के मामले में दो आरोपी काबू

By sunilkohar

Updated On:

रतिया में जान से मारने की नीयत से कार से टक्कर मारने के मामले में दो आरोपी काबू

---Advertisement---

Two accused arrested in Ratia for hitting car with intent to kill

अनाज मंडी गेट के पास मोटरसाइकिल को कार से टक्कर मारने का आरोप

Ratia News: थाना शहर रतिया पुलिस ने अनाज मंडी गेट के पास युवक के मोटरसाइकिल को कथित तौर पर जान से मारने की नीयत से कार को टक्कर मारने के मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों रवि सिंह उर्फ गोल्डी पुत्र सोनी सिंह व जगजीत सिंह उर्फ राहुल पुत्र गोरी निवासीयान वार्ड न0 5 रतिया को काबू किया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जायेगा।

 

मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर

थाना शहर रतिया प्रभारी उप निरीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि पूर्ण उर्फ प्रेम पुत्र जगदीश निवासी वार्ड नंबर 5, कलर कॉलोनी, रतिया ने शिकायत दी कि 26 सितंबर को उसके बेटे अजय व शेर सिंह अपने दोस्तों के साथ मोटरसाइकिलों पर जा रहे थे। जब वे अनाज मंडी रतिया के गेट के पास पहुंचे तो एक स्विफ्ट कार में सवार युवकों ने कथित तौर पर अजय की मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया।

थाना शहर रतिया में मुकदमा
शिकायत एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर थाना शहर रतिया में मुकदमा नम्बर 205 दिनांक 27.09.2026 धारा 109 (1), 61(2),3(5) . 111(3) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।


मामले की जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने रवि सिंह तथा जगजीत को काबू कर लिया है। पुलिस द्वारा आरोपियों से घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है तथा मामले में अन्य व्यक्तियों की भूमिका एवं उपलब्ध साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है। मामले की गहनता से जांच जारी है।

 

 

Leave a Comment