---Advertisement---

हरियाणा मौसम की जानकारी: बारिश और ओलावृष्टि, Haryana weather information,का अलर्ट; गेहूं सरसों की फसल पर मौसम की मार से किसान परेशान

Follow Us
---Advertisement---

Haryana Weather Information18 march 2026        

Haryana Weather update: हरियाणा में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। ‌ हरियाणा मौसम की जानकारी के मुताबिक हरियाणा में एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से किसानों की चिंता बढ़ने वाली है। मौसम विभाग के मुताबिक अगर हरियाणा में मार्च के आखिरी पड़ाव में बारिश हुई तो इसका खासा असर गेहूं और सरसों की फसल पर पढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। ‌वहीं पिछले दिनों हरियाणा के कई जिलों सहित राजस्थान में हुई ओलावृष्टि की वजह से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज किया जा रही है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हरियाणा में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट 

हरियाणा मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक पहाड़ी राज्यों में 18 मार्च से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की प्रबल संभावना बनी हुई है। हरियाणा पंजाब में भी इसका असर देखने को मिलेगा और 19 अप्रैल के बाद हरियाणा पंजाब के आसमान में बादल छाने की संभावनाएं देखी जा रही हैं। हरियाणा मौसम विभाग के प्रोफेसर डॉ मदन लाल खिचड़ के मुताबिक 20 मार्च से 22 मार्च के बीच हरियाणा में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी तो कहीं तेज बारिश देखने को मिलेगी।

 

मौसम विशेषज्ञ के मुताबिक इस बारिश का सीधा प्रभाव गेहूं और सरसों की फसल पर पड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। उन्होंने किसानों को आगाह किया है कि गेहूं की फसल में अगर कोई किसान सिंचाई करने की सोच रहा है तो वह मौसम को ध्यान में रखते हुए अपनी सिंचाई के विचार को फिलहाल स्थगित कर दे। वहीं हरियाणा और राजस्थान में सरसों की कटाई जोरों से चल रही है। अगर बारिश हुई तो सरसों की फसल पर भी इसका असर पड़ सकता है इसलिए किसान कटाई की गई सरसों की फसल के बंडल बनाकर उन्हें सुरक्षित स्थानों पर रख दें ताकि नुकसान से बचा जा सके।

हरियाणा का तापमान 

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक पंजाब चंडीगढ़ हरियाणा में बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगर ओलावृष्टि और बारिश हुई तो गेहूं और सरसों की फसल में ज्यादा नुकसान होने की संभावना बन सकती है जिसका सीधा असर किसानों की उपज और आमदन पर पड़ने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक पिछले दिनों हरियाणा राजस्थान में हुई ओलावृष्टि की वजह से दिन का तापमान 25 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है जबकि रात्रि तापमान 10 से 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। मार्च के महीने में चल रही ठंडी हवाओं ने एक बार फिर ठंड का एहसास करवा दिया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Latest News Hisar: तिरंगा अभियान की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक आयोजित, सौंपी जिम्मेदारियां

Latest News Hisar: तिरंगा अभियान की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक आयोजित, सौंपी जिम्मेदारियां

August 4, 2026
Hisar News : नशा तस्करों की अब खैर नहीं, संपत्ति होगी अटैच, अवैध कब्जों की भी होगी जांच

Hisar News : नशा तस्करों की अब खैर नहीं, संपत्ति होगी अटैच, अवैध कब्जों की भी होगी जांच

August 4, 2026
हिसार में युवक की पीट पीटकर हत्या, क्षेत्र में सनसनी, पुरानी रंजिश को लेकर मर्डर, परिजनों ने दी चेतावनी

Hisar Murder News: हिसार में युवक की पीट पीटकर हत्या, क्षेत्र में सनसनी, पुरानी रंजिश को लेकर मर्डर, परिजनों ने दी चेतावनी

August 4, 2026

एक ही रात में 2 दर्शन किसानों पर टूटा चोरों का कहर! नारनौंद क्षेत्र के गांव के खेतों से सोलर और मोनोब्लॉक मोटर चोरी, लाखों का नुकसान

August 4, 2026

खेत में पानी की बारी को लेकर खूनी विवाद! हांसी के कंवारी गांव में किसान पर हमला, 3 लोगों पर केस दर्ज

August 4, 2026

हांसी जिले को मिली सिविल सर्जन की सौगात; जाने आम जनता को क्या क्या होगा फायदा

August 4, 2026

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer