Verification: eefe237ed2c24d7f

Haryana Politics News: हुड्डा की गद्दार फौज; इनेलो के दांव से भाजपा चीत, इनेलो का कांग्रेस पर निशाना

0 minutes, 6 seconds Read

Haryana politics news : umed Singh Lohan statement      

Haryana politics news: हरियाणा कांग्रेस में हुड्डा की गद्दार फौज का भंडाफोड़ हो चुका है। हरियाणा की हुड्डा कांग्रेस के नौ विधायक भाजपा प्रत्याशी को जीतने के लिए अपने ही पार्टी से गद्दारी कर चुके थे लेकिन इनेलो के दांव से पूरी बड़ी ही पलट गई और भाजपा कांग्रेस की पोल खुलकर प्रदेश की जनता के सामने आ गई है। उक्त शब्द इनोलो नेता उमेद सिंह लोहान ने गांव राजपुरा, उगालन और बास गांव में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहे।

 

उमेद सिंह लोहान ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा का बेटा जब राज्यसभा का चुनाव लड़ता है तो वह इनेलो सहित अन्य पार्टियों के विधायकों से समर्थन की अपील करते थे लेकिन जब पार्टी हाई कमान किसी दूसरे उम्मीदवार को राज्यसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाती है तो भूपेंद्र सिंह हुड्डा और उनका बेटा किसी से समर्थन नहीं मांगा। जबकि उनके ही विधायक क्रॉस वोटिंग करके भाजपा समर्थित उम्मीदवार को जीतने का प्रयास करते हैं। ( Narnaund News Today )

 

fb img 17737634146403655529185933759070

उमेद लोहान ने कहा कि कांग्रेस के नौ विधायक कौन है जिन्होंने इस चुनाव में भी क्रॉस वोटिंग करके भाजपा का साथ दिया है लेकिन इनेलो ने राज्यसभा चुनाव की वोटिंग में हिस्सा न लेकर कांग्रेस बीजेपी की पोल खोलने का काम किया है। क्योंकि 37 विधायक कांग्रेस के होने के बावजूद भी कांग्रेस प्रत्याशी मात्र एक वोट से जीत दर्ज कर पाए हैं।

उन्होंने कहा कि ‌ कांग्रेस नेता अब तक झूठ पर झूठ बोल रहे थे लेकिन उनकी इस चाल से प्रदेश की जनता समझ चुकी है कि भाजपा की भी टीम इनेलो नहीं बल्कि हुड्डा की कांग्रेस है। अगर भूपेंद्र सिंह हुड्डा सच में कांग्रेस प्रत्याशी को जीतना चाहते थे और अपने विधायकों पर क्रॉस वोटिंग करने से रोकना चाहते तो वह पहले ही उन्हें दूसरे राज्य में शिफ्ट कर सकते थे परंतु 2 दिन पहले हिमाचल का दौरा कर वह अपनी चाल में खुद फंस गए।

 

screenshot 2026 0317 2133567234225208313903475

इनेलो नेता ने कहा कि नारनौंद विधायक जस्सी पेटवाड़ ने अपने डेढ़ साल से ज्यादा के कार्यकाल में हल्के में विकास की एक इंच तक नहीं लगाई है। बल्कि कांग्रेस का यह मामूली सा विधायक झूठ बोलकर जनता को गुमराह करने में लगा हुआ है। ‌जनता कांग्रेस विधायक और कांग्रेस पार्टी के बड़े नेताओं की चल को समझ चुकी है और अब इनके बहकावे में नहीं आने वाली। उन्होंने कहा कि बुढ़ापा पेंशन के मुद्दे पर भी कांग्रेस ने चुप्पी साथ ली थी लेकिन इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाया और बुजुर्गों की पेंशन बहाल करवाई।

 

 

इनेलो नेता ने इस दौरान उनकी सभाओं में पहुंचे लोगों की वीडियो कॉल के जरिए इनेलो सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला से बातचीत करवाई और अभय सिंह चौटाला लाने लोगों से उनका हाल-चाल जाना तथा पार्टी को मजबूत करने की अपील की। इस दौरान गांव भकलाना के पूर्व सरपंच चांद सिंह, कर्मपाल, माहया, रमेश मौन, प्रकाश शर्मा, काला शर्मा, अनूप मौन, अंकित, नानक पटवारी, दिनेश, रोहतास, लाला जांगड़ा, सुरेश मौन, रोहित, रोहतास प्रजापत और सैंकड़ों साथियों ने कांग्रेस को छोड़कर इनेलो पार्टी में आस्था जताई।

 

इस अवसर पर उनके साथ राजेश उर्फ बिल्लू, कुलबीर ढिल्लू, अजय बडाला, संदीप कोहाड़, सोहनलाल इत्यादि मौजूद थे।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *