Gym operator murdered in Hansi News Today
Hansi News Today: हरियाणा के हांसी में जिम संचालक का मर्डर करने का मामला सामने आया है। हांसी शहर गुरुवार की सुबह के फव्वारा चौक पर गोलियों की धड़धड़ाट से हड़कंप मच गया। पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। वहीं इस हमले में एक युवती भी गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जिम संचालक की हत्या करने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।
जिम संचालक को गोलियों से भूना

हांसी में मर्डर की सूचना के बाद पुलिस ने पूरे क्षेत्र में नाकेबंदी कर हत्यारों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा की फुटेज खंगालने में लगी हुई है ताकि हम लोगों की पहचान कर उन्हें पकड़ कर सलाखों के पीछे कर सकें। घटनास्थल पर करीब 10 राउंड फायरिंग बताई जा रही है और आशंका जाहिर की जा रही है कि हमलावरों ने बड़े ही नजदीक से जिम संचालक पर गोलियां चलाई हैं। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ( Hansi murder News )

हांसी शहर थाना पुलिस, सीआईए पुलिस की अलग-अलग टीम में मामले अलग-अलग पहलुओं से जांच करने में लगी हुई है साथ ही घटना स्थल से सबूत इकट्ठा करने के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। गोलियों के छर्रे लगने की वजह से शिखा नाम की एक युवती भी गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे उपचार के लिए हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। ( Breaking News Hisar Haryana )

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जिम संचालक गुरुवार की सुबह करीब 6:00 बजे हांसी के फवारा चौक के पास बनी दुकानों के सामने युवाओं की प्रेक्टिस करवा रहे था कि इसी दौरान हेलमेट पहनकर आए बाइक सवार हमलावरों ने उस पर फायरिंग कर दी। जिससे मौके पर अफरा तहरी मच गई और कोई समझ पाता इससे पहले हो गए। ( Hansi ki Taaja News )

मृतक जिम संचालक 25 वर्षीय कपिल मूल रूप से जींद का रहने वाला था और वह पिछले तीन सालों से हांसी में जिम चला रहा था और यहां शांति निकेतन में ही रहता था। कपिल की हत्या के पीछे क्या कारण रहे हैं और किस रंजिश में उसकी हत्या की गई है पुलिस मामले की जांच करने में लगी हुई है। ( Haryana News Today update )

बताया जा रहा है कि जिम संचालक कपिल ने उसे दिन पहले ही लव मैरिज की थी लेकिन उसकी पत्नी अभी अपने मायके में ही रह रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पुलिस मामले की अलग-अलग एंगल से जांच करने में लगी हुई है जल्दी पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा। ( Latest Hansi firing News )