---Advertisement---

Hansi Police कस्टडी में युवक की मौत, परिजनों ने किया हंगामा, पुलिस पर लगाया आरोप

Follow Us
---Advertisement---

Hansi police custody mein yuvak Ki maut

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हरियाणा के 23वें जिले हांसी पुलिस ( Hansi police ) कस्टडी में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही मृतक के परिजन अस्पताल पहुंचे और जमकर हंगामा किया। मृतक के परिजनों ने पुलिस पर टॉर्चर करने का आरोप लगाया है वहीं पुलिस का कहना है कि पुलिस रेड करने गई थी और देखते ही उसने कोई नशीला पदार्थ खा लिया जिससे उसकी मौत हो गई। ‌युवक की मौत के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।

पुलिस कस्टडी में युवक ने निगला जहर

मिली जानकारी के मुताबिक हांसी सीआईए पुलिस की टीम सूचना के आधार पर जगदीश कॉलोनी में नशे के कारोबार को लेकर छापेमारी करने के लिए गई थी। जैसे ही पुलिस कॉलोनी में पहुंची तो पुलिस को देखते ही एक युवक ने नशीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। पुलिस उसे मलिक अस्पताल हांसी लेकर पहुंची। लेकिन युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे हिसार रेफर कर दिया। परंतु हिसार हॉस्पिटल पहुंचने से पहले ही युवक की मौत हो गई। ( Hansi News Today )

मृतक के परिजनों ने पुलिस पर लगाया टार्चर करने का आरोप

पुलिस ने युवक की मौत की सूचना उसके परिजनों को तो परिजन अस्पताल पहुंचे और परिवार की महिलाओं ने जमकर हंगामा किया। मृतक के परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने मृतक को टॉर्चर किया है जिसकी वजह से उसकी मौत हुई है। पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद हंसी पुलिस महक में सहित हरियाणा पुलिस में हड़कंप मच गया। ( Haryana News Today )

इस संबंध में हांसी के एसपी विनोद कुमार से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस नशा के कारोबारी को पकड़ने के लिए जगदीश कॉलोनी में छापेमारी करने के लिए गई थी। लेकिन युवक ने पुलिस को देखते ही नशीला पदार्थ खा लिया और जब पुलिस उसे हिसार के अस्पताल में लेकर पहुंची तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन पुलिस कर दो आप लग रहे हैं वह बिल्कुल बेबुनियाद हैं। ( Latest News Hansi )

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer