City News Hisar chori case
मिलगेट हिसार ने मकान चोरी मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की राशि व वारदात में प्रयुक्त गाड़ी बरामद
City News Hisar: मिल गेट हिसार में चोरी की वारदात को सुलझाते हुए सीआईए मील गेट पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार करके चौरीशुद्वा राशी व वारदात में प्रयोग की गई गाडी बरामद करने में सफलता हासिल की है। चोर के अन्य साथियों को पकड़ने के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं।
मामले के संबंध में शिकायतकर्ता सुमन पत्नी अजय कुमार निवासी अमरदीप कॉलोनी, कैमरी रोड हिसार ने थाना आजाद नगर में शिकायत दी थी कि दिनांक 31.05.2026 को वह अपनी माता संतरो देवी से मिलने शास्त्री नगर हिसार गई हुई थी। जब वह अगले दिन अपने घर वापस पहुंची तो घर का ताला टूटा हुआ मिला तथा अलमारी के लॉकर से सोने-चांदी के आभूषण एवं नकदी चोरी पाई गई। शिकायत पर थाना आजाद नगर में अज्ञात चोरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। ( Hisar News Today )

जांच के दौरान CIA मिलगेट हिसार SI कृष्ण ने कार्रवाई करते हुए आरोपी दीवान उर्फ सुनील पुत्र राजुनाथ निवासी गांव दिनोद, जिला भिवानी को गिरफ्तार किया। पूछताछ एवं जांच के आधार पर आरोपी से वारदात में प्रयोग की गई स्विफ्ट कार तथा चोरी की गई राशि में से 2,000 रुपये बरामद किए गए हैं। आरोपी के खिलाफ राजस्थान में विभिन्न धाराओं सहित 14 अपराधीक मामले दर्ज है । ( Hisar Ki Taaja News )
गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश किया गया। मामले की जांच जारी है तथा चोरी हुए शेष सामान की बरामदगी एवं अन्य संभावित संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में गहनता से जांच की जा रही है। ( Latest News Hisar Haryana )