Verification: eefe237ed2c24d7f

Crime News: Hisar में हेरोइन व ड्रगस मनी सहित नशा तस्कर गिरफ्तार

0 minutes, 6 seconds Read

Latest Crime News Hisar Haryana

 

Crime News Hisar: हिसार पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक और बड़ी सफलता हासिल की गई है। पुलिस अधीक्षक हिसार के सख्त निर्देशों के अनुसार जिले में नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।

Hisar Ki Taaja News

मंगाली  पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई विनोद कुमार ने गस्त एवं अपराध रोकथाम अभियान के दौरान अपनी टीम के साथ कार्रवाई करते हुए आरोपी मोहित उर्फ जग्गी पुत्र कृष्ण कुमार निवासी साहुवाला, जिला हनुमानगढ़ (राजस्थान) को हरिकोट क्षेत्र से काबू किया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 46 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) व 1420 रूपये ड्रगस मनी बरामद हुई।

नशा तस्कर पुलिस रिमांड पर

इस संबंध में थाना आजाद नगर, हिसार में आरोपी के विरुद्ध धारा 21B, 61, 85 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा ताकि नशा तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों एवं स्रोतों के बारे में गहन पूछताछ की जा सके। ( Haryana News Today )

img 20260609 wa00066726016718333016112

पुलिस अधीक्षक हिसार ने कहा कि नशा तस्करी समाज और युवा पीढ़ी को बर्बाद करने वाला गंभीर अपराध है। ऐसे अपराधों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। हिसार पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है और इस अवैध कारोबार से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति को कानून के दायरे में लाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी। ( Latest Crime News Hisar Haryana )

 

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *