Verification: eefe237ed2c24d7f

Hisar News: साइबर धोखाधड़ी मामले में बरवाला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, धोखाधड़ी करके ठगी गए लाखों रुपये सहित दो काबू

0 minutes, 5 seconds Read

Cyber Fraud in Barwala police action Hisar News

Hisar News: साइबर अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए जिला हिसार की साइबर हेल्प डेस्क, बरवाला ने एक साइबर धोखाधड़ी के मामले में दो साइबर ठगों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से संपूर्ण राशि बरामद करने में सफलता हासिल की है।

पुलिस अधीक्षक हिसार के दिशा-निर्देशन में एफआईआर नं. 254/2026, थाना बरवाला की जांच के दौरान आरोपी नवीन पुत्र बलराज सिंह निवासी बढ़ावर, जिला हिसार जांच में शामिल हुआ, जिसके कब्जे से 70,000 रुपये बरामद किए गए। इसके अतिरिक्त आरोपी दीपक पुत्र कृष्ण निवासी बढ़ावर, जिला हिसार भी जांच में शामिल हुआ, जिसके कब्जे से 55,000 रुपये बरामद किए गए। मामले की गहन जांच एवं कार्रवाई के दौरान इस केस से संबंधित संपूर्ण राशि की बरामदगी कर ली गई है। साइबर हेल्प डेस्क बरवाला की टीम द्वारा की गई तत्पर कार्रवाई के परिणामस्वरूप पीड़ित की पूरी धनराशि रिकवर कर ली गई है। ( Barwala News Today )

हिसार पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी का शिकार होने पर तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें अथवा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके। ( Hisar police action)

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *