Hisar Crime News Today: चाकू व छुरी से हमला करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार
Hisar crime News Today: हिसार पुलिस की 12 क्वार्टर चौकी पुलिस टीम स्कूटी टकराने से गुस्साए युवकों द्वारा चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए चार हमलावरों को काबू करने में सफलता हासिल की है। पुलिस जांच में सामने आया कि एक युवक के खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं।
शिकायतकर्ता अजान उर्फ कुनाल पुत्र श्री राजेश कुमार निवासी गली नं. 6, नजदीक नवभारत स्कूल, वार्ड नं. 6, टिब्बा दानाशहर, हिसार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दिनांक 19.03.2026 की रात को वह अपने दोस्तों के साथ खाना खाने के बाद घर जा रहा था। ( Latest News Hisar )
इसी दौरान स्कूटी टकराने की बात को लेकर कुछ युवकों के साथ कहासुनी हो गई, जिसके बाद आरोपियों ने ईंटों व चाकुओं से हमला कर दिया। इस हमले में शिकायतकर्ता सहित उसके साथी घायल हो गए। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी और मौके से फरार हो गए। ( Haryana News Today )
उक्त मामले में जानकारी देते हुए 12 Quarter चौकी इंचार्ज ASI राकेश ने बताया कि पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सूर्य नगर फाटक के नजदीक से चाकू से हमला करने की वारदात में शामिल चार आरोपियों को काबू कर लिया गया है किया है। ( Hisar ki Taaja News )
गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं:
दीपक पुत्र राजेश कुमार, निवासी आदर्श नगर, हिसार
जतिन पुत्र लक्ष्मी नारायण, निवासी टिब्बा दान कर, शिव नगर, हिसार
नीरज पुत्र धर्मवीर सिंह, निवासी शिव नगर, हिसार
सूर्य पुत्र अनिल कुमार, निवासी गांव सुलखानी, हिसार
पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपियों के कब्जे से दो चाकू तथा वारदात में प्रयुक्त एक स्कूटी बरामद की गई है।
जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि आरोपी नीरज के खिलाफ पहले से आर्म्स एक्ट व अन्य मारपीट के करीब तीन मुकदमे दर्ज हैं। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले में आगामी कार्रवाई जारी है।