Hisar Lok Sabha election news: I did not ask for Lok Sabha ticket, the party gave it to me because I considered myself worthy – Ranjit Singh
![]() |
| भाजपा प्रत्याशी रणजीत सिंह को सम्मानित करते हुए भाजपा नेता बिजेंद्र लोहान व अन्य। |
हरियाणा न्यूज टूडे / सुनील कोहाड़।
नारनौंद, 11 अप्रैल : मैं तो भाजपा का सदस्य भी नहीं था पार्टी ने कुछ समय पहले ही टिकट देने की घोषणा की तो पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा का जो लक्ष्य है। उसको पूरा करके तीसरी बार नरेंद्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनाया जाएगा। जिसमें हम सबको आहुति डालनी होगी। उक्त शब्द प्रदेश के बिजली मंत्री एवं भाजपा के प्रत्याशी रणजीत सिंह चौटाला ने कस्बे के पार्टी कार्यालय में संबोधित करते हुए कहे। उन्होंने कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी में होना गर्व की बात है और देश के सबसे लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना हमारा मकसद है।
नारनौंद क्षेत्र से देवीलाल का पुराना नाता रहा हैं। मैं भी किसान का बेटा हूं और हमेशा किस का हितेषी रहूंगा। पिछले दिनों एक एक्ट आया था जो कि वापस हो गया। कुछ लोगों ने पूंजीपतियों को जमीन चले जाने के नाम पर गलत प्रचार किया। किसानों को सरकार हर सुविधा दे रही है। सरकार बिजली पैदा करने में चार रुपए 40 पैसे खर्च करती है जबकि किसान को ट्यूबल के लिए के लिए 10 पैसे प्रति यूनिट दी जाती है। पिछले 8 सालों में बिजली की कीमतों को नहीं बढ़ाया गया और 24 घंटे बिजली दी जा रही है। मैं तो बीजेपी पार्टी का सदस्य भी नहीं था। मुझे पार्टी ने जो मान सम्मान दिया ऐसा सिर्फ बीजेपी पार्टी में ही होता है। जिंदल परिवार का भाजपा में आने से हम हिसार में काफी मजबूत हो गए हैं। इस अवसर पर भाजपा नेता बिजेंद्र लोहान, राजेंद्र लांबा, कुलदीप गौतम, सुधीर पांचाल, सुनील बैरागी, रामकेश पेटवाड़, सुनील पनिहार, रामकेश लोहान, कृष्ण लोहान, शमशेर सैनी, सुनील पाल वाल्मीकि, मनीष भट्ट, जगदीश पूनिया, अक्षय पाल वाल्मीकि, कमलेश इत्यादि विशेष तौर पर मौजूद थे।
भाजपा के जो कार्यकर्ता मदद नहीं कर रहे उन पर कटाक्ष करते हुए रणजीत सिंह कहा कि विधानसभा के लिए सांसद की सहमति भी जरूरी होती है और हम उसी कार्यकर्ता की सिफारिश करेंगे जो चुनाव में मेहनत से कार्य करेगा। इसलिए सब पार्टी के लिए कम करो।
भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश सचिव कैप्टन भूपेंद्र सिंह की जुबान फिसल गई उन्होंने रणजीत सिंह चौटाला की बजाए ओम प्रकाश चौटाला की मदद करने की कार्यकर्ताओं से आह्वान कर दिया।
