Hisar News Today: Youth dies under unknown circumstances in Hisar, post mortem of dead body will be done today
हरियाणा न्यूज हिसार : हिसार के राजीव नगर में एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। युवक की मौत कैसे हुई है इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है लेकिन अंदेशा जाहिर जा रहा है कि नशे की ओवरडोज के कारण युवक की मौत हुई है। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मृतक युवक की पहचान कर उसके परिजनों को सूचित किया।
शुक्रवार को हिसार के 12 क्वार्टर पुलिस चौकी को सूचना मिली कि राजीव नगर में एक युवक का शव पड़ा हुआ है। पुलिस तुरंत थी मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की तो पता चला कि युवक के हाथ पर सिरिंज लगी हुई है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में नशे की और डोज होने से युवक की मौत हुई है लेकिन मौत के असली कारणों का पता तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही लगेगा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त का प्रयास किया तो मृतक युवक की पहचान गवर्नमेंट कॉलोनी निवासी विक्की पुत्र शैलेंद्र के रूप में हुई है। विक्की अपने पांच भाइयों में सबसे छोटा था और उसकी एक बहन भी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों द्वारा उसका पोस्टमार्टम शनिवार को किया जाएगा।
अस्पताल पहुंचे गवर्नमेंट कॉलोनी यूनिवर्सिटी शैलेन्द्र ने बताया कि इसका सबसे छोटा बेटा विक्की राजीव नगर निवासी शिव कुमार के पास शादी समारोह में घोड़े की चलाने की नौकरी करता है और वो उसके पास ही रहता था। शुक्रवार की सुबह शिवकुमार की दुकान से फोन आया कि विक्की को दुकान पर भेज दे घोड़ा बग्गी लेकर बुकिंग पर जाना। तो उसने कहा कि विक्की तो घर पर आया ही नहीं तो उन्होंने कहा कि कल शाम को ही तो हो तबीयत खराब होने पर घर जाने के बाद का कर यहां से निकला था। अब विक्की की मौत कैसे हुई है इसके बारे में कुछ नहीं पता।
हरियाणा न्यूज पर खबर और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें: – सुनील कोहाड़ पत्रकार, 7015156567
ये खबरें भी पढ़ें :-
हिसार-अयोध्या धाम आस्था स्पेशल ट्रेन | Hisar-Ayodhya Dham Aastha Special Train
Hisar News Today: हिसार के जवाहर नगर में युवक ने लगाया फंदा
मंहगाई घटाने और रोजगार बढ़ाने के लिए आम बजट 2024-25 में कोई प्रबंध नहीं : प्रोफेसर रामभगत
Hisar News Today : हिसार पुलिस ने सुलझाई कई चोरी और लूट खसोट की वारदातें
Uklana Barwala News: उकलाना बरवाला हल्के में बढ़ा जजपा का कुनबा
Barwala Hisar News: बरवाला के नजदीकी गांव में अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर
