Hisar News Today: Murder of young man in the Panihari village of Barwala area; On the complaint of uncle, a case was registered against the people of the village.
![]() |
| पनिहारी निवासी मृतक सुनील। |
हरियाणा न्यूज बरवाला : हिसार जिले के बरवाला क्षेत्र के गांव पनिहारी में एक युवक की पीट पीट कर हत्या करने का मामला सामने आया है। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
![]() |
| मृतक सुनील को अस्पताल में लेकर जाते हुए। |
गांव पनिहारी निवासी सुरेश ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसे दिन बड़े भाई धर्मपाल के एक लड़का और एक लड़की है और धर्मपाल की मृत्यु 2010 में हो गई थी। धर्मपाल के दोनों बच्चे शादीशुदा है और धर्मपाल के लड़के सुनील की पत्नी की मृत्यु हो चुकी है। सुरेश के मुताबिक 3 फरवरी की रात करीब एक बजे उसके फोन पर फोन आया कि वह सत्यनारायण बोल रहा है और उसका भतीजा सुनील मक्कड़ के घर पर आया हुआ है। आकर उसे ले जाओ तो वह तुरंत ही मक्कड़ के घर पहुंचा।
सुरेश ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसका भतीजा सुनील मक्कड़ और उसके परिजनों के पांव में गिरकर जान बचाने की गुहार लगा रहा है। जबकि मक्कड़ और उसका भाई राममेहर हाथों में लाठी डंडे लिए हुए हैं साथ में मक्कड़ की मां उसकी पत्नी और बेटा भी पास ही मौजूद है। उसने देखा कि सुनील के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान पड़े हुए हैं।
सुरेश ने बताया कि वह बड़ी मुश्किल से सुनील को उनके चुंगल से निकालकर उसके घर लाया और चारपाई पर लेटा दिया। सुरेश ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसे समय के बाद फिर से हमलावर सुनील के घर पहुंचे और उसे पर हमला कर दिया। उन्होंने बड़ी मुश्किल से हम लोगों से सुनील को छुड़वाया। सुनील का गरम ठंडा कर वो अपने घर चला गया। सुबह उठकर वह सुनील को देखने के लिए उसके घर गया तो टीवी चल रहा था और सुनील सो रहा था।
सुरेश ने बताया कि वो उसे बाहर से ही देखकर वापस अपने घर आ गया। 5 फरवरी की देर शाम करीब 8 बजे फिर से सुनील के घर गया तो सुनील का गेट बंद था तो उसने आवाज लगाई लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आया तो उसने खिड़की से झांक कर देखा तो सुनील अपनी चारपाई पर मृत अवस्था में पड़ा हुआ था। सुरेश ने आरोप लगाया कि मक्कड़ और राममेहर की पिटाई के कारण ही उसके भतीजे सुनील की मौत हुई है। मृतक सुनील की पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी है और उसकी कोई औलाद भी नहीं है।
इसकी सूचना मिलते हैं पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सुरेश के बयान पर मक्कड़ और राममेहर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की गहनता से जांच करने में जुटी हुई है। लेकिन अभी तक आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
हरियाणा न्यूज पर खबर और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें: – सुनील कोहाड़ पत्रकार, 7015156567
ये खबरें भी पढ़ें :-
रोहतक जिले के गांव से रिस्तेदारी में आई चरखी दादरी की युवती लापता
Sirsa Murder News : सिरसा डेरे के नजदीकी गांव में तेजधार हथियार से युवक की हत्या
दिल्ली हिसार हाइवे पर दर्दनाक हादसा : दो कारों की भिड़ंत में मां बेटे सहित तीन की मौत|

