WE ARE HIRING!
Receptionist | Teachers | Coordinator | Video Editor
TAGORE SR. SEC. SCHOOL, NARNAUND, HISAR (HR)
APPLY NOW 9416588916

 

Rewari News Today: रेवाड़ी में बुजुर्ग महिला को सुंघाया रुमाल, आभूषण लेकर फरार

By sunilkohar

Published On:

---Advertisement---

Jewelry swindled in Rewari


 

Rewari News Today: रेवाड़ी शहर के जीवली बाजार क्षेत्र में 5 अक्टूबर की शाम एक बुजुर्ग महिला से सोने के जेवर ठगने के मामले में भाड़ावास गेट पुलिस चौकी ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मगर अभी तक तीनों आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं और पुलिस को अभी तक सुराग नहीं मिला है।

पंजाबी मार्केट निवासी 64 वर्षीय मलिका रानी शाम करीब 6:50 बजे घंटेश्वर मंदिर के पास सब्जी खरीद रही थीं। इसी दौरान करीब 25 साल की एक युवती उनके पास आई। वह उन्हें मम्मी जी कहकर बुला रही थी। फिर वह सब्जी खरीदने के बहाने उन्हें जीवली बाजार मोड़ के पास ले गई। वहां वहां एक अन्य महिला और एक पुरुष पहले से मौजूद थे।

आरोप है कि दूसरी महिला ने पीड़िता को बातचीत में फंसाकर नाक पर रुमाल सुंघाया, जिससे उन्हें बेसुधी महसूस होने लगी। इसके बाद तीनों आरोपी उन्हें सहारा देकर पुरानी सब्जी मंडी के कोने पर खड़े एक ई-रिक्शा में बैठाकर ले गए। पीड़िता के अनुसार आरोपी पुरुष आगे ड्राइवर के साथ बैठा, जबकि दोनों – महिलाएं पीछे बैठीं बातचीत के दौरान वे एक महिला को ‘अलका’ नाम से पुकार रहे थे। तीनों के चेहरे ढके हुए थे।

आरोपियों ने महिला को रेलवे स्टेशन के पास ले जाकर धोखाधड़ी से दोनों हाथों के सोने के कड़े, कानों की झुमकी और दो छोटी सोने की अंगूठियां उतरवा लीं। कड़े उतारते समय पीड़िता के हाथ में खरोंचें भी आईं। इसके बाद आरोपी पुरुष उन्हें रेलवे रोड पर हनुमान मंदिर के सामने छोड़कर चला गया। पीड़िता बदहवास हालत में घर पहुंचीं और परिजनों को घटना बताई।

7 अक्टूबर को परिजनों के साथ चौकी में लिखित शिकायत दी गई। जांच अधिकारी एएसआई सुनील कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी चेहरे ढके हुए दिख रहे हैं।

18 जून को भी ऐसी ही ठगी

18 जून को गोकल गेट चौकी क्षेत्र में भी ऐसी ही ठगी हुई थी। नागरिक अस्पताल में दांत की दवा लेने आई गांव गिंदोखर की कुसुमलता को दो युवकों ने नाक के पास रुमाल घुमाकर 12 ग्राम सोने के कुंडल ठग लिए थे।

Leave a Comment