Verification: eefe237ed2c24d7f

Road Accident News: झज्जर रेवाड़ी रोड़ पर तूड़े से भरा ट्रक कार पर पलटा : पांच लोगों की मौत

0 minutes, 5 seconds Read

Jhajjar Rewari road accident News : silani gaon hadsa

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Road Accident News: झज्जर रेवाड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग 71 पर सिलानी गांव के नजदीक एक दर्दनाक सड़क हादसे हो गया। यहां पर तूड़े से भरा ट्रक एक कार पर पलट गया, जिसमें कार सवार पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते हैं पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की सहायता से ट्रक को उठाकर कार से शवों को बाहर निकाला।

झज्जर रेवाड़ी रोड़ पर गांव सिलानी के पास तूड़े से भरा एक तेज रफ्तार ट्रैक अनियंत्रित होकर एक कार पर पलट गया। जिससे कार सवार सभी पांच लोग उसके नीचे दब गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा बड़ी मशक्कत के बाद ट्रक को क्रेन की सहायता से उठाकर कार से मृतकों के शव निकाले। 

 

ट्रक के पलटने से कार माचिस की डिब्बी की तरह पिचक गई और उसके अंदर बैठे लोग उसके अंदर ही फंस गए। जब तक ट्रक को उठाया गया तब तक उन पांचों लोगों की मौत हो चुकी थी। जिस किसी ने भी इस हादसे को अपनी आंखों से देखा उसकी रूह कांप उठी।  ( Jhajjar News Today in Hindi )

 

मृतकों की पहचान एक झज्जर के सुहरा गांव निवासी ठेकेदार व चार यूपी के मजदूरों के रूप में हुई है। झज्जर पुलिस मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के सामान्य अस्पताल भिजवाया गया है।

मृतकों की पहचान सुहरा गांव के रहने वाले 50 वर्षीय शटेरिंग ठेकेदार घनश्याम व मूलरूप से यूपी निवासी चार मजदूर जोकि झज्जर के डाबरा मंदिर के पास रहते थे शामिल हैं। ये सभी गांव उटलोधा गांव में प्रीत शर्मा के घर शटेरिंग का काम करके वापिस झज्जर लौट रहें थे। मृतक मजदूरों में दो सगे भाई बताए जा रहे हैं।

झज्जर रेवाड़ी रोड़ सड़क हादसे के फोटो

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer