Kurukshetra News pehwa Roadways Bus bike accident

कैथल चंडीगढ़ मार्ग पर कुरुक्षेत्र के पिहोवा में हरियाणा रोडवेज की बस ने बाइक सवार को कुचल दिया जिसके कारण बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। बस का पहिया बाइक सवार के सिर के ऊपर से होकर गुजर गया। ‌ प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस की स्पीड इतनी तेज थी कि टायर के नीचे आने के बाद भी बस नहीं रुकी और बस बाइक और बाइक सवारियों को करीब 100 मीटर दूर तक घर सकते हुए ले गई।

मिली जानकारी के मुताबिक पंचकूला डिपो की रोडवेज बस अंबाला से भिवानी जा रही थी। जब बस कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा क्षेत्र के मलिकपुर गांव के पास पहुंची तो बस ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है की बाइक सवारी अपनी बाइक में पेट्रोल डलवाने के लिए पंप पर आया था और तेल डलवाने के बाद वह जैसे ही हाईवे पर चढ़ा तो बस की चपेट में आ गया।

हरिगढ़-भौरख गांव के युवक की एक्सीडेंट में मौत

हादसे को अंजाम देने के बाद बस को रोककर बस चालक और परिचालक घटना स्थल से फरार हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पिहोवा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस छानबीन में जुट गई और काफी मशक्कत के बाद युवक की पहचान हो पाई इसके बाद उसके परिजनों को सूचना दी। मृतक युवक की पहचान कुरुक्षेत्र जिले के गांव हरिगढ़-भौरख निवासी 22 वर्षीय सुशील के रूप में हुई।

मृतक सुशील के परिजन एवं चचेरे भाई राहुल ने बताया कि रविवार की सुबह करीब 10:00 बजे सुशील अपनी बाइक में पेट्रोल डलवाने के लिए मलिकपुर गांव के हाईवे स्थित पेट्रोल पंप पर तेल डलवाने आया था। जब वह तेल डलवा कर वापस गांव जाने के लिए हाईवे पर चढ़ा तो पंचकूला डिपो की हरियाणा रोडवेज बस HR68GV-4544 ने उसे टक्कर मार दी। बस सुशील को बाइक सहित दूर तक घसीटते हुए ले गई और बस का पहिया सुशील के सिर के ऊपर से उतर गया जिसके कारण सुशील की मौके पर ही मौत हो गई।

अमृत सुशील के पिता धर्मपाल के करीब 10 साल पहले मौत हो चुकी है और उसका बड़ा भाई 2 साल पहले यूरोप गया था। सुशील का बड़ा भाई इन दिनों फ्रांस में है और मार्च महीने में ही सुशील ने की हवा में अपनी बड़ी बहन की धूमधाम से शादी भी की थी और शादी का पूरा भोज परिवार में इकलौता घर का सदस्य होने की वजह से ही उसके ही कंधों पर था। बहन की शादी करने के बाद सुशील और उसकी मां घर में दोनों ही मां बेटे रहते थे।

परिजनों के मुताबिक 13 सितंबर को ही सुशील का जन्मदिन था और घर में बड़ी धूमधाम से उसका जन्मदिन मनाया गया था लेकिन किसी को नहीं पता था कि जन्मदिन के 7 दिन बाद ही उसकी मौत हो जाएगी। सुशील की मौत की सूचना मिलती ही पूरे परिवार में मातम पचरा हुआ है। पुलिस नंबर तक सुशील के परिजनों की शिकायत पर रोडवेज बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। ‌