WE ARE HIRING!
Receptionist | Teachers | Coordinator | Video Editor
TAGORE SR. SEC. SCHOOL, NARNAUND, HISAR (HR)
APPLY NOW 9416588916

 

Narnaund News: गुरुग्राम व नूंह में निजीकरण के विरोध में नारनौंद में बिजली कर्मचारियों का प्रदर्शन

By sunilkohar

Published On:

Narnaund News: गुरुग्राम व नूंह में निजीकरण के विरोध में नारनौंद में बिजली कर्मचारियों का प्रदर्शन

---Advertisement---

नारनौंद में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल: सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन

 Narnaund News :एचईआरसी, द्वारा  गुरुग्राम तथा नूंह सर्कल को प्राइवेट एजेंसी 11 पावर प्राइवेट लिमिटेड को निजी हाथों में सौंपने पर संयुक्त मोर्चा के निर्देश पर तीन दिनों की हड़ताल के पहले दिन कीअध्यक्षता सब यूनिट प्रधान जयप्रकाश सोनी ने की तथा संचालन सब यूनिट  सचिव सत्यवान शर्मा द्वारा किया गया।

नारनौंद में बिजली कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

नारनौंद में बिजली कर्मचारियों ने बिजली बोर्ड कार्यालय से बस स्टैंड तक सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और चेतावनी दी की हमारी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो हड़ताल को अनिश्चित करने के लिए बढ़ा दिया जाएगा।

सरकार को चेतावनी: सरकार तुगलकी फरमान को तुरंत प्रभाव से करे निरस्त

सभी वक्ताओं ने एक स्वर से Gurugram Nuh circles privatization का विरोध किया तथा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सरकार को चेतावनी दी की सरकार इस तुगलकी फरमान को तुरंत प्रभाव से निरस्त करें। उन्होंने कहा कि बिजली कर्मचारी सरकारी अस्पताल को छोड़कर किसी भी जगह खराब हुई लाइट को ठीक नहीं करेंगे। जहां पर लाइट चल रही है उसको बंद भी नहीं करेंगे। इस दौरान किसी भी एक प्रिया घटना से निपटने के लिए थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह भारी पुलिस बल के साथ बिजली बोर्ड में ही खड़े नजर आए।
 इस तीन दिवसीय हड़ताल को किसान, मजदूर, छोटा व्यापारी के साथ-साथ सभी विभागों के कर्मचारियों का भी पूर जोर समर्थन मिला है। क्योंकि सरकार की आम जन विरोधी नितियों तथा निजीकरण के बारे में हर समाज में त्राहि त्राहि मची हुई है इसलिए हम सरकार से अपील करते हैं कि सरकार तुरंत इन आप जन विरोधी फसलों को तुरंत वापस ले वरना आने वाले समय में सरकार को इसके बहुत ही भयानक परिणाम भुगतने  पड़ेंगे, अगर सरकार ने इस तीन दिवसीय हड़ताल से कोई भी सबक नहीं लिया तो आने वाली 24 तारीख को यह हड़ताल अनिश्चित कालीन भी हो सकती है।
  इस विरोध प्रदर्शन को रामदिया शर्मा प्रधान, राजेश दुहन, सुखबीर जे,ई, सत्यवान नारनौंद, सत्यवान शर्मा सचिव, सुनील रोहिल्ला, रोहतास शर्मा कागसर, विकास गौतम, सुरेश धारा, अमित मेमोरिया, अजमेर, संदीप जांगड़ा आजाद फोरमैन, विशाल लोहान, भूपेंद्र पूनिया, अशोक आदि ने भी संबोधित किया तथा सरकार की निजीकरण पॉलिसी की कड़े शब्दों में निंदा की।
 थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि बिजली बोर्ड के कार्यालय में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है ताकि किसी प्रकार की कोई घटना ना घटे और लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े।

Leave a Comment