Narnaund News; durg taskar arrest in Hansi
Narnaund News: हांसी जिले के नारनौंद में गांजा तस्कर को काबू किया गया है सीआईए पुलिस ने पेटवाड़ रोड़ पर सूचना के आधार पर नशा तस्कर को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नशा अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है।
सीआईए पुलिस के एएसआई राजीव कुमार ने बताया कि उनके नेतृत्व में सीआईए पुलिस की टीम जींद भिवानी रोड पर गांव उगालन के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी की एक व्यक्ति नशे की खेत लेकर भकलाना गांव से पेटवाड़ गांव की तरफ जाने वाला है। पुलिस ने इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दी और अधिकारियों के आदेश पर पेटवाड़ रोड़ पर नाकेबंदी करके चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। ( Hansi News Today )

एएसआई राजीव कुमार ने बताया कि कुछ समय के बाद एक व्यक्ति प्लास्टिक का बैग लिए हुए आता हुआ दिखाई दिया। लेकिन सामने पुलिस को देखकर अचानक वह मुड़कर भागने लगा। पुलिस ने उस पर शक हुआ और उसे काबू कर लिया। तलाशी के दौरान उसके बैग से 5 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस द्वारा काबू किए गए नशा तस्कर की पहचान श्याम उर्फ काला के रूप में बताई। ( Latest News Hansi )

पुलिस ने आरोपी नशा तस्कर के खिलाफ नशा अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पुस्तक के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में हिसार जेल भेज दिया गया है।