https://directads.adclickppc.com/dl/?5c635283-1c15-45a7-91a3-ebfbaf70a9f1

सरहेड़ा खाप पंचायत में सर्व समिति से चुना पंचग्रामी खाप प्रधान

By sunilkohar

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

Panchgrami Khap Pradhan elected from Sarheda Khap Panchayat through Sarva Samiti

पंचग्रामी खाप के प्रधान बने डॉ राजेश पनिहारी

Hisar News Today : हिसार जिले की कापड़ों पंचग्रामी खाप पंचायत का आयोजन पूर्व चेयरमैन एवं उपप्रधान कर्ण सिंह की अध्यक्षता में गांव सरहेड़ा में किया गया। इस पंचायत में खाप के सभी 14 गांव के मौजिज लोगों ने हिस्सा लिया। इस दौरान पंचग्रामी में की पूर्व कमेटी को भंग कर नई कमेटी का गठन सर्व समिति से किया गया। जिसमें सर्व समिति से डॉ राजेश पनिहारी को पंचग्रामी में खाप का प्रधान चुन लिया गया।

पूर्व चेयरमैन कर्ण सिंह की अध्यक्षता में हुई खाप पंचायत 

पूर्व चेयरमैन एवं खाप के पूर्व प्रधान कर्ण सिंह ने बताया कि पंचग्रामी में खाप के मांगेराम पूनिया का निधन होने की वजह से खाप प्रधान पद का पद खाली हो गया था। प्रधान पद खाली होने की वजह से खाप द्वारा चलाए जा रहे समाज हित के कार्य और खाप में आपसी तालमेल को लेकर जो कमेटी द्वारा फैसले लिए जाते हैं वह लेने में काफी दिक्कत महसूस हो रही थी। क्योंकि खाप पंचायत सामाजिक और भाईचारा हित सहित समाज में फैली बुराइयों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए खास पंचायत द्वारा समय-समय पर अनेक जागरूकता अभियान चलाए जाते हैं। उन्होंने बताया कि उनकी खाप द्वारा खाप के कई गांव में गौ सेवा की जाती है और ग्रामीणों ने अपने लेवल पर अपने-अपने गांव में गौशाला का निर्माण किया हुआ है और उनमें गायों को रखकर उनकी सेवा की जाती है।

कापड़ो पंचग्रामी खाप की नई कार्यकारिणी 

उन्होंने बताया कि खाप की पूर्व कमेटी को भंग किया गया और सर्वसमिति से खाप की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस खाप पंचायत में डॉ राजेश पनिहारी को सर्वसमिति से पंचग्रामी खाप का प्रधान चुन लिया गया। जबकि बलिराम सरसाना को उप प्रधान, रिटायर्ड फैक्ट्री राजपाल ब्याना खेड़ा को सचिव, बनभौरी गांव के सुरेश फौजी को कोषाध्यक्ष चुना गया है।

ये रहे मौजूद 

इस अवसर पर जिले सिंह, मंगल सिंह संदलाना, उमेद सिंह चाहार, कर्मबीर छान, दीपचंद, संपूर्ण छान, कर्ण सिंह छान, कैप्टन चांदीराम बनभौरी, पूर्व का प्रधान डॉक्टर सीटू, ईश्वर सिंह सरहेड़ा, दिलदार पूनिया, रामपाल सरहेड़ा, राजपाल ब्याना खेड़ा, बलबीर सिंह, राजेश संदलाना, कृष्ण पहलवान, अनिल सरपंच, प्रताप सिंह खरक पुनिया, मास्टर राजेंद्र, नुणिया, नफे सिंह सरपंच पनिहारी, राजवीर, हरनारायण, अनिल कुमार ज्ञानपुरा इत्यादि सैकड़ो गण मान्य लोग मौजूद थे।


Discover more from Haryana News Abtak - हरियाणा न्यूज टूडे - Haryana latest News

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Barwala Hisar News Today barwala ki Taaja Khabar barwala News in Hindi barwala News live today haryana khap panchayat news khap panchayat and honour killing khap panchayat and honour killing in hindi khap panchayat anthropology khap panchayat article khap panchayat babli case khap panchayat book khap panchayat case khap panchayat caste khap panchayat chowmein khap panchayat controversy khap panchayat example khap panchayat full form khap panchayat haryana khap panchayat head khap panchayat hindi khap panchayat history khap panchayat in haryana in english khap panchayat is also known as khap panchayat killing case khap panchayat kise kahate hain khap panchayat kya hai khap panchayat kya hota hai khap panchayat leader khap panchayat list khap panchayat love marriage khap panchayat meaning khap panchayat news khap panchayat news today in hindi khap panchayat recent news khap panchayat supreme court judgement khap panchayat the hindu khap panchayat upsc drishti ias latest Barwala News Today Panchgrami Khap Pradhan elected from Sarheda Khap Panchayat through Sarva Samiti कापड़ो पंचग्रामी खाप का प्रधान कौन बन सकता है खाप प्रधान खाप का प्रधान कैसे चुना जाता है खाप पंचायत upsc खाप पंचायत का अर्थ खाप पंचायत का इतिहास खाप पंचायत का तुगलकी फरमान खाप पंचायत का फरमान खाप पंचायत का फैसला खाप पंचायत किसे कहते हैं खाप पंचायत के ऐतिहासिक फैसले खाप पंचायत के क्या काम होते हैं खाप पंचायत क्या है पंचग्रामी के प्रधान बने डॉ राजेश पनिहारी बरवाला की ताजा खबर बरवाला खाप पंचायत सरहेड़ा खाप पंचायत में सर्व समिति से चुना पंचग्रामी खाप प्रधान सर्व खाप पंचायत हरियाणा खाप पंचायत हरियाणा खाप पंचायत क्या है हिसार आज की ताजा न्यूज हिसार खाप पंचायत हिसार में खाप पंचायत का फैसला

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Free Haryana News Mobile APP

Download APP Link

Leave a Comment

//madurird.com/5/9669889 https://shoukigaigoors.net/act/files/tag.min.js?z=9669896

Discover more from Haryana News Abtak - हरियाणा न्यूज टूडे - Haryana latest News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading