Petrol pump loot Hisar crime news today
Petrol pump loot Hisar : हिसार में पेट्रोल पंप पर हथियारों के बल पर लूट करने वाले शातिर बदमाश को पुलिस ने पकड़ने में सफलता सिंह की है। आरोपी बदमाश के खिलाफ पहले भी फतेहाबाद और टोहाना में आपराधिक मामले दर्द हैं। जबकि इस मामले में उसके अन्य साथी अब तक भी पुलिस की तरफ से बाहर हैं। पुलिस उन्हें पकड़ने के लिए उनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।
पेट्रोल पंप पर हथियार दिखाकर डीजल लूटने वाला शातिर अपराधी गिरफ्तार
घटना का विवरण
शिकायतकर्ता अंकुर श्योराण (अधिवक्ता) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दिनांक 05.04.2026 को दोपहर लगभग 1:58 बजे वह अपने अंकुर फिलिंग स्टेशन (HPCL), हिसार कैंटोनमेंट पर मौजूद थे। इसी दौरान एक स्विफ्ट डिजायर कार, जिसमें तीन युवक सवार थे, पंप पर आई। आरोपियों ने कार में ₹1300 और कार के अंदर रखी कैन में ₹3849.65 का डीजल भरवाया।
डीजल भरवाने के बाद आरोपियों ने भुगतान करने के बजाय हथियार (असला) लहराया और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। ( Hisar Crime News Today )
डायल 112 और पुलिस की त्वरित कार्रवाई
घटना के तुरंत बाद शिकायतकर्ता ने दोपहर 1:59 बजे डायल 112 पर सूचना दी और साहस दिखाते हुए आरोपियों का पीछा किया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने जाल बिछाया और आरोपियों को अजॉय पॉलीमर फैक्ट्री के पास से यू-टर्न लेकर मयाड़ टोल के पास ले-बाय क्षेत्र में घेर लिया।
पुलिस और शिकायतकर्ता के दबाव के कारण गाड़ी में सवार दो अन्य आरोपी हथियार सहित भागने में सफल रहे, लेकिन पुलिस ने चालक सुभाष को मौके पर ही दबोच लिया। आरोपी की पहचान सुभाष पुत्र होशियार सिंह, निवासी सिंथला के रूप में हुई है। ( Latest News Hisar Haryana )
तलाशी एवं बरामदगी
पकड़ी गई गाड़ी की जांच के दौरान पुलिस को चौंकाने वाले तथ्य मिले:
गाड़ी के आगे अलग नंबर प्लेट लगी थी, जबकि पीछे कोई प्लेट नहीं थी। गाड़ी के अंदर से एक अन्य नंबर प्लेट बरामद हुई। गाड़ी के शीशे काले थे और अंदर डीजल से भरी कैन मौजूद थी। ( Haryana Weather Update )
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पकड़ा गया आरोपी सुभाष एक पेशेवर अपराधी है। उस पर पहले भी इसी तरह की वारदातों के संबंध में थाना सदर फतेहाबाद और थाना सदर टोहाना में आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस की टीम आरोपी से लगातार और गहराई से पूछताछ कर रही है, ताकि जो दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं, उन्हें भी जल्द से जल्द पकड़ लिया जाए। ( Hisar News Today )