Latest crime News Hisar Haryana
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Latest Crime News Hisar: हिसार जिले के बरवाला में मोटरसाइकिल सवार युवक का रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की है।
बरवाला थाना पुलिस को दी शिकायत में अशोक कुमार पुत्र शमशेर निवासी बोबुआ, जिला हिसार ने अपने बयान में बताया कि दिनांक 01-04-2026 को वह अपने दोस्त विकास के साथ मोटरसाइकिल पर अपनी बहन को लेने के लिए जा रहा था। जब वह श्मशान भूमि गेबीपुर के पास पहुंचा, तो आरोपी अंकुश पुत्र जयबीर निवासी बोबुआ अपने साथियों मनोज, अभिषेक व सुखदेव के साथ मोटरसाइकिलों पर आया और उसका रास्ता रोक लिया। ( Barwala News Today )
आरोप है कि आरोपियों ने शिकायतकर्ता पर बीयर की बोतल से हमला किया तथा लात-घूंसों से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद शिकायतकर्ता को उसके दोस्त द्वारा उपचार हेतु CHC बरवाला पहुंचाया गया। ( Hisar News Today )
इस संबंध में थाना बरवाला में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान मुख्य आरोपी अंकुश को मुखबरी के आधार पर गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस टीम द्वारा आरोपी से वारदात में शामिल लठ को बरामद कर लिया गया है। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।













