purchase of PR paddy stalled in Pillu khera Mandi Jind News
Jind News: जींद जिले की पिल्लू खेड़ा अनाज मंडी में धान की आवक तेज होने के बावजूद पीआर किस्म की सरकारी खरीद शुरू नहीं हो पाई है। सरकार द्वारा 1 अक्टूबर से खरीद की तिथि तय किए जाने के बाद भी खरीद प्रक्रिया ठप पड़ी है, जिससे मंडी में फसल बेचने आ रहे किसानों को रात-दिन रखवाली करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
मंडी में गेट पास कटने के बाद लगभग 25 हजार क्विंटल पीआर धान पहुंच चुका है लेकिन राइस मिलर अलॉट न होने से आढ़तियों ने खरीद कराने से इनकार कर दिया है। उधर, मार्केट कमेटी के सचिव सुनील कुमार ने बताया कि खरीद अधिकारी तैयार हैं। डीएफएससी द्वारा जल्द ही मिलर अलॉट किए जाने की बात कही गई है, जिसके बाद खरीद प्रक्रिया सुचारू रूप से शुरू कर दी जाएगी।
हैफेड ने अलेवा मंडी में 2 दिनों में 7281 विवंटल धान खरीदाः अनाज मंडी अलेवा में खरीद एजेंसी हैफेड द्वारा पीआर किस्म के धान की सरकारी खरीद शुरू कर दी गई है। पिछले दो दिनों के दौरान एजेंसी ने 7281 क्विंटल पीआर धान की खरीद की है, जिससे फसल बेचने का इंतजार कर रहे किसानों को बड़ी राहत मिली है। मार्केट कमेटी के सचिव विकास ढिल्लों ने बताया कि उचाना की एसडीएम (आईएएस) सुमन यादव ने खरीद कार्य शुरू करवाया था।










