Two people committed suicide in rohtak News
Rohtak News: रोहतक के दो अलग-अलग क्षेत्रों में दो लोगों ने सुसाइड कर लिया। इनकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। रोहतक शहर में किराए के मकान में रहने वाले मध्यप्रदेश के युवक ने सुसाइड कर लिया। जबकि कलानौर के बनियानी में भी एक व्यक्ति ने फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी।
प्रवेश नगर में किराए के कमरे में रहने वाले 24 वर्षीय गोलगप्पा विक्रेता राकेश ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर सुखपुरा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।
परिजनों के मुताबिक राकेश बुधवार रात रेहड़ी लेकर कमरे पर लौटा, भोजन के बाद छत पर सोने चला गया। देर रात वह नीचे आया और कमरे में फंदा लगा लिया। सुबह साथ रहने वाले चचेरे भाइयों ने उसे लटका देखा तो पुलिस को सूचना दी। राकेश मूल रूप से मध्य प्रदेश के दतिया जिले का निवासी था और पिछले छह महीने से रोहतक में काम कर रहा था। वह दो महीने गांव में रहने के बाद चार दिन पहले ही लौटकर आया था।
वहीं, कलानौर क्षेत्र के बनियानी में 42 वर्षीय व्यक्ति ने घर में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान बनियानी निवासी राजबीर के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंची व हालात का जायजा लिया।












