किसान मजदूर सम्मेलन में बोले योगेंद्र यादव : मोदी मॉडल से देश को बचाना है तो सड़कों पर उतरना होगा

By sunilkohar

Published On:

---Advertisement---

Yogender Yadav said in Kisan Mazdoor Sammelan: If we want to save the country from Modani model then we will have to take to the streets.

AVvXsEiVXYkf1chH92DwpZO41MqdgqpVOZ llT2fH7slIORfKC2pHDRmOM8ZE9
किसान मजदूर सम्मेलन के बाद दीप फार्म पर पत्रकारों से बातचीत करते किसान नेता योगेंद्र यादव। हरियाणा ‌न्यूज।

हरियाणा न्यूज नास्नाँद : भारतीय जनता पार्टी ने किसान आंदोलन को खत्म करने पर लिखित में आश्वासन दिया था कि किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस ले लिए जाएंगे और एमएसपी लागू करने का भी झूठा आश्वासन दिया। उक्त शब्द किसान नेता योगेंद्र यादव ने कस्बे की नई सब्जी मंडी में पूर्व जिला पार्षद अजमेर खांडा द्वारा आयोजित किसान मजदूर सम्मेलन में लोगों को संबोधित करते हुए कहे। इस दौरान किसान आंदोलन में हुई मौत के बाद किसानों के परिजनों को भी सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि देश में राजनीति का माहौल है। किसान व कमेरे वर्ग की आवाज को बुलंद करना हमारा मकसद है। भाजपा पार्टी जातिवाद, हिंदू मुस्लिम के नाम पर लोगों को आपस में लड़वाकर कर राजनीतिक फायदा उठा रही है। Kisan Mazdoor Sammelan news today, 

 किसान और मजदूर लगातार कर के बोझ के नीचे दबते जा रहे है और मोदी के राज्य में अदानी मोडानी मॉडल बनकर देश को लूटने में लगा हुआ है। अगर देश को लूटने से बचाना है तो देश की जनता को सड़क पर आकर अपने हकों की लड़ाई लड़नी होगी, क्योंकि लोकतंत्र में जनता की आवाज संसद से भी ऊंची है। 2024 का चुनाव संविधान व लोकतंत्र बचाने का चुनाव होगा। इसको बचाने के लिए देश की जनता को एकजुट होकर भाजपा के खिलाफ लड़ाई लड़नी होगी। तभी देश में किसान, मजदूर, व्यापारी व कमेरा वर्ग के हित सुरक्षित रह सकते हैं। Narnaund Kisan Mazdoor Sammelan

 इस दौरान सरदार मलिक सिंह, मास्टर रामस्वरूप, रामकुमार शर्मा, शमशेर कूकन, शीलू लोहान, विनोद जंगी, सरपंच बलजीत खांडा, काला गामडा, सरपंच दीपक यादव, योगेंद्र योगी, मेहर सिंह बिसला, राजू सरपंच खेड़ी, सोनू लोहान, अमित मदान, मुकेश लोहान, प्रीतम लोहान, रणदीप सिंह, अमन ढ़ाडा, बीरेंद्र पेटवाड़ इत्यादि मौजूद थे। Narnaund News Today 

You Might Also Like

Leave a Comment