रेवाड़ी में बस ने स्कूटी सवार महिला को कुचला, जेठानी बाल-बाल बची, Rewari Accident

By sunilkohar

Published On:

रेवाड़ी में बस ने स्कूटी सवार महिला को कुचला, जेठानी बाल-बाल बची, Rewari Accident

---Advertisement---

bus crushed woman riding scooter in Rewari Accident

Rewari Breaking News : बस-स्कूटी Accident

Rewari Accident: हरियाणा के रेवाड़ी में तेज रफ्तार बस ने स्कूटी को टक्कर मार दी और बस स्कूटी सवार महिला को कुचलते हुए निकल गई। इस हादसे में महिला की मौत हो गई। जबकि उसकी जेठानी दूर गिरने की वजह से बाल बाल बच गई। पुलिस ने मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर आगामी कारवाई शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि सोमवार को रेवाड़ी के साधुशाह नगर की रहने वाली देवरानी-जेठानी स्कूटी पर सवार होकर बैंक जा रही थी कि जब वो रेवाड़ी शहर के ट्रामा सेंटर के पास पहुंची तो उनकी स्कूटी को बस ने टक्कर मार दी और बस का पहिया स्कूटी सवार महिला के ऊपर से गुजर गया। बस चालक बस को उसके ऊपर ही छोड़कर मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने महिला को बस के नीचे से निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

ट्रामा सेंटर के पास Accident

रेवाड़ी में बस ने स्कूटी सवार महिला को कुचला, Rewari Accident News
रेवाड़ी में सड़क पर बिखरे खून को चाटता कुत्ता।

पूजा ने बताया कि वो अपनी देवरानी डिंपल के साथ बैंक जा रही थी कि ट्रामा सेंटर के पास पीछे से आई तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने स्कूटी को टक्कर मार दी। जिसके कारण डिंपल सड़क पर गिर गई और बस का पहिया उसके ऊपर से गुजर गया। जबकि वो गिरते गिरते बाल बाल बच गई।

रेवाड़ी शहर के भीड़भाड़ वाले एरिया में एक्सीडेंट

रेवाड़ी में बस ने स्कूटी सवार महिला को कुचला, जेठानी बाल-बाल बची, Rewari Accident News
रेवाड़ी एक्सीडेंट में मृतक डिंपल की जेठानी पूजा हादसे की जानकारी देते हुए।

रेवाड़ी शहर के भीड़भाड़ वाले एरिया में एक्सीडेंट के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और डिंपल को बस के नीचे से निकाला। लेकिन तब तक उसकी सांसे थम चुकी थी। ट्रामा सेंटर के पास एक्सीडेंट की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बीच सड़क खड़ी प्राइवेट बस को साइड में करवाकर वाहनों की आवाजाही शुरू करवाई। बताया जा रहा है कि प्राइवेट बस झज्जर से रेवाड़ी आ रही थी।

Rewari News, Bhiwani News, Jind News

RakhiGarhi

Narnaund News

2 thoughts on “रेवाड़ी में बस ने स्कूटी सवार महिला को कुचला, जेठानी बाल-बाल बची, Rewari Accident”

Leave a Comment