WE ARE HIRING!
Receptionist | Teachers | Coordinator | Video Editor
TAGORE SR. SEC. SCHOOL, NARNAUND, HISAR (HR)
APPLY NOW 9416588916

 

SBS School Madha : छात्रों ने खेल महाकुंभ में जीते मेडल ; सरकार देगी छात्रों को स्कॉलरशिप

By sunilkohar

Updated On:

---Advertisement---

राज्य स्तरीय खेल महाकुम्भ में एस० बी० एस० स्कूल माढ़ा की टीम ने जीते दो ब्रान्ज मेडल

 

 

हरियाणा न्यूज नारनौंद :

हरियाणा  खेल महाकुम्भ का आयोजन हरियाणा सरकार द्धारा दिनाँक 4 से 6 दिसम्बर को करनाल में करवाया गया। इस खेल महाकुंभ में हरियाणा के सभी जिलों की टीमों ने हिस्सा लिया। इसमें हिसार जिले की टीम में  शिक्षा, प्रिंसी, पिंकी, निशु, महक पाँचों खिलाड़ी SBS School madha के स्लेक्ट हुए थे और डबल में भी प्रींसी, शिक्षा दोनो खिलाड़ी SBS School माढ़ा के स्लेक्ट थे। इन सभी खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय खेल महाकुम्भ में शानदार प्रदर्शन किया।

 

 

 

 

 

हिसार की टीम में खिलाड़ियों ने खेलते हुए मेवात, कुरूक्षेत्र, सिरसा व फरीदाबाद की टीमों को हराकर ब्रान्ज मेडल हासिल किया। डबल में प्रींसी व शिक्षा ने हिसार की तरफ से खेलते हुए रेवाड़ी की काव्या व प्रियंका, कुरूक्षेत्र की कौशल्या व लक्ष्मी, करनाल की वंशिका व जानवी को हराकर ब्रान्ज मेडल हासिल किया।

                                

 

 

 

 

 

इस पर स्कूल के डायरेक्टर डाँ० सुनील चहल ने स्कूल व अपने गाँव का नाम पूरे राज्य में रोशन किया है। उन्होंने बताया कि इन खिलाड़ियों अब सरकार की तरफ से इन खिलाड़ियों को ग्रेडेशन दी जाएगी व सरकार की तरफ से 42-42 हजार रूपये की स्कोलरशिप दी जाएगी। इस तरफ इनके कोच सन्दीप ने बताया कि टेबल टेनिस में महाकुम्भ में पहली बार मेडल हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। इस अवसर पर स्कूल में रमेश कोच, जतिन कोच, कृष्ण पहलवान, रविन्द्र, भानुप्रताप, विजय, कृष्ण, विकास आदि मौजूद रहे।

 

 

1 thought on “SBS School Madha : छात्रों ने खेल महाकुंभ में जीते मेडल ; सरकार देगी छात्रों को स्कॉलरशिप”

Leave a Comment