Verification: eefe237ed2c24d7f

Karnal Murder : घरौंडा में बड़े भाई की हत्या, राइस मिल में मर्डर कर छोटा भाई फरार

0 minutes, 5 seconds Read

Shiv Shakti rice mil murder gharonda karnal

Karnal Murder News : करनाल के घरौंडा क्षेत्र में छोटे भाई ने बड़े भाई के सिर पर वार करके उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। घटना घरौंडा क्षेत्र के कल्हेड़ी बरसत रोड़ पर स्थित शिव शक्ति राइस मिल की है। इसकी सूचना मिलने ही पुलिस मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कल्हेड़ी बरसत रोड़ पर राइस मिल में हत्या 

मिली जानकारी के मुताबिक बिहार के कटिहार का रहने वाला 26 वर्षीय संतोष करनाल जिले के घरौंडा क्षेत्र के कल्हेड़ी बरसत रोड पर स्थित शिव शक्ति राइस मिल में काम करता था। वो मिल के ही कमरे में अपने छोटे भाई के साथ रहता था। उनके साथ काम करने वाले उपेंद्र ने बताया कि मंगलवार की शाम को दोनों भाइयों में किसी बात को लेकर कहा सुनी होगी और देर रात तक उनका झगड़ा चलता रहा।

 

मंगलवार की रात को दोनों भाई काम करने के बाद अपने कमरे में चले गए थे। लेकिन बुधवार दोपहर तक दोनों में से कोई भी कम पर नहीं पहुंचा तो ठेकेदार उन्हें बुलाने के लिए उनके कमरे पर गया। ठेकेदार लक्ष्मी नारायण कमरे पर पहुंचा। उसने दरवाजा खोला तो देखा कि 26 वर्षीय संतोष कमरे में चारपाई पर पड़ा हुआ है। उसने उसे उठाने का काफी प्रयास किया लेकिन वह नहीं उठा तो पता चला कि वह मर चुका है। कमरे से उसका छोटा भाई भी गायब था।

संतोष की हत्या का शक छोटे भाई पर 

Shiv Shakti rice mil gharonda और उसके आसपास उसके भाई की तलाश की गई लेकिन वह नहीं मिला तो शक गहरा गया कि संतोष की हत्या उसके ही छोटे भाई ने की है। जिनके बीच मंगलवार की देर शाम को झगड़ा हुआ था। इसकी सूचना मिलने ही घरौंडा थाना पुलिस शिव शक्ति राइस मिल पहुंची और कमरे में पड़े संतोष के शव को कब्जे में लिया।

मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम 

पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी निरीक्षण करने के बाद फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य एकत्रित किए। पुलिस ने मृतक केशव को पोस्टमार्टम के लिए करनाल के नागरिक अस्पताल में भेज दिया है। साथ ही संतोष की मौत की सूचना उसके परिजनों को भी दे दी है। संतोष के साथ काम करने वाले उपेंद्र ने बताया कि संतोष अभी-अभी वहीं था और दोनों भाई पिछले काफी समय से राइस मिल में ही काम करते थे और एक साथ कमरे में रहते थे।

 

इस संबंध में जांच अधिकारी रवि कुमार से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया शिव शक्ति राइस मिल में मर्डर की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि संतोष की हत्या उसके ही छोटे भाई ने की है फिर भी पुलिस मामले की अलग-अलग एंगल से जांच करने में लगी हुई है। घटना के बाद से उसका भाई यहां से गायब है उसकी तलाश की जा रही है और संतोष की मौत की सूचना उसके परिजनों को भी दे दी है। परिजनों के बयान के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

हरियाणा में कांग्रेस विधायक की उड़ रही खिली, सोशल मीडिया पर वायरल,

हिसार में सरकार पर गरजे किसान, सुरेश कोथ के बिगड़े बोल, सीएम और भाजपा विधायक गौतम को चेतावनी,

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer