WE ARE HIRING!
Receptionist | Teachers | Coordinator | Video Editor
TAGORE SR. SEC. SCHOOL, NARNAUND, HISAR (HR)
APPLY NOW 9416588916

 

हांसी में चोरों का अनोखा तरीका: कंबल ओढ़कर सोए, फिर दो दुकानों के ताले तोड़कर लाखों का सामान चोरी | Hansi News

By sunilkohar

Published On:

हांसी में चोरों का अनोखा तरीका: कंबल ओढ़कर सोए, फिर दो दुकानों के ताले तोड़कर लाखों का सामान चोरी | Hansi News

---Advertisement---

हांसी चोरी न्यूज: हांसी शहर‌ के मोची मोहल्ला में सर्दी शुरू होते ही चोरी की घटनाएं बढ़ने की खबर सामने आई है। यहां रात के समय दो युवकों ने दुकानों के बाहर कंबल ओढ़कर सोने का नाटक किया और मौका मिलते ही दो दुकानों के ताले तोड़कर चोरी कर फरार हो गए।
पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है। दुकानदार रणजीत के अनुसार वह रात को दुकान बंद कर घर चले गए थे। बाद में पता चला कि चोर दुकान से एक लैपटॉप और कंप्यूटर डिवाइस समेत करीब 15 हजार रुपये का सामान ले गए। इसी मोहल्ले में आलोक की एक अन्य दुकान को भी निशाना बनाया गया। इस दुकान से करीब 1 लाख 25 हजार रुपये के सामान की चोरी की बात कही जा रही है। सुबह दुकानदारों ने ताले टूटे और सामान बिखरा देखा, जिसके बाद घटना का पता चला।
हांसी में चोरों का अनोखा तरीका: कंबल ओढ़कर सोए, फिर दो दुकानों के ताले तोड़कर लाखों का सामान चोरी | Hansi News
हांसी- सीसीटीवी में कैद हुए चोरी के आरोपी।
सीसीटीवी फुटेज में दोनों युवक दुकानों के बाहर कंबल ओढ़े बैठे दिख रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि आरोपियों ने पहले रेकी की और फिर वारदात की। बस स्टैंड चौकी के जांच अधिकारी राजकुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है।
Hansi Aaj ki Taaja Khabar: दुकानों के बाहर सोते रहे चोर मौका मिलते ही तोड़ दिए ताले दो दुकानों से लाखों का सामान व नकदी चोरी
हांसी में चोरी की घटना के बाद दुकान से फिंगरप्रिंट लेते हुए एक्सपर्ट।

Leave a Comment