Sirsa Murder News: Young man murdered with sharp weapon in begu village nearby Sirsa Dera Sacha Sauda
![]() |
| मृतक गोविंद की बहन विलाप करते हुए। |
हरियाणा न्यूज सिरसा: डेरा सच्चा सौदा के नजदीकी गांव बेगू में सोमवार रात को निर्माणाधीन मकान में सोए एक युवक की अज्ञात लोगों ने तेजधार हथियार से हत्या करने का मामला सामने आया है। जिस समय युवक की हत्या की गई उस समय उसका पिता खेत में सिंचाई करने के लिए गया हुआ था। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की गहनता से जांच करने में जुटी हुई है। फिलहाल आरोपितों के बारे में कोई सुराग नहीं लगा है।
![]() |
| पुलिस को हत्या की जानकारी देते हुए मृतक के परिजन। |
मंगलवार सुबह पिता पशु संभालने मकान में पहुंचा तो कमरे में पुत्र का खून से लथपथ शव देखा। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने ही सीआईए सिरसा व सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार गांव बेगू निवासी 22 वर्षीय गोबिंद मजदूरी करता था। गोबिंद के पिता बलविंदर सिंह का कहना है वह भी खेतों में मजदूरी करता है। सोमवार रात को खेत में पानी लगाने की बारी थी। इसलिए उसने अपने पुत्र गोबिंद को निर्माणाधीन मकान गाय की रखवाली करने के लिए कहा। गोबिंद ने पिता से कहा कि वह रात को रखवाली कर लेगा। रात को पिता बलविंदर खेतों में पानी लगाने चला गया। सुबह वह मकान में आया तो तूड़ी वाले कमरे में पुत्र गोबिंद की खून से लथपथ हालत में लाश देखी। इसके बाद बलविंदर कमरे के अंदर नहीं गया और घटना की सूचना पुलिस को दी।
बहन का रो रोकर बुरा हाल
वहीं, भाई की हत्या होने से बहन अमनदीप कौर रो रोकर बुरा हाल है। मृतक गोबिंद की बहन का कहना है कि रात को भाई आया था। उसने कहा कि खाना तो वह बाहर से लाया था, लेकिन रोटिया कम पड़ गई। 6-7 रोटियां दे दे। इसके बाद गोबिंद घर से चला गया। गोबिंद ने बहन से कहा कि रात को फोन कर देना। देर रात गोबिंद का फोन आया था, उसने बहन से कहा मैं आ जाऊं, बहन ने कहा हां आ जाओ भाई। इसके बाद गोबिंद घर नहीं आया।
हमारी किसी से कोई दुश्मनी नहींः पीड़ित पिता। उधर, मृतक के पिता बलविंदर सिंह का कहना है कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। गोबिंद का भी किसी से कोई झगड़ा नहीं हुआ। उन्हें नहीं पता किन लोगों ने किस कारण गोबिंद की हत्या की है।
रात को अकेला नहीं था गोबिंद
शुरुआती जांच में पता चला है कि गोबिंद रात को निर्माणाधीन मकान में अकेला नहीं था। जितनी रोटियां वो फिर से लेकर गया उससे पता चलता है कि दो से तीन युवक उसके साथ थे। ऐसे में पुलिस ये पता लगा रही है कि रात को कौन युवक गोबिंद के साथ थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल हॉस्पिटल लाया गया है।
हरियाणा न्यूज पर खबर और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें: – सुनील कोहाड़ पत्रकार, 7015156567
ये खबरें भी पढ़ें :-
Rohtak Haryana News: चरखी दादरी की
युवती रोहतक जिले के गांव से लापता, बुआ के घर जापा काढ़ने आई थी युवती
दिल्ली हिसार हाइवे पर दर्दनाक हादसा : दो कारों की भिड़ंत में मां बेटे सहित तीन की मौत|

