Sisai Gaon me Chori : Latest News Hansi Haryana
Latest News Hansi: हांसी जिले के गांव सिसाय में चोरी करने का मामला सामने आया है। अज्ञात चोर घर में घुस गया और घर में रखें जेवराज चुराकर चोर फरार हो गया। हांसी सदर थाना पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
26 जनवरी को चोरी
हांसी सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव सिसाय बोलान निवासी सचिन ने बताया कि उसके घर में सोने चांदी के जेवरात रखे हुए थे। उन्होंने यह जेवरात अपने घर में रखी अलमारी में सुरक्षित रखे थे। करीब एक 15 दिन पहले ही उन्होंने संभाला था। उस समय सभी जेवरात घर की अलमारी में सुरक्षित थे। सचिन ने बताया कि जब उन्होंने 26 जनवरी को अलमारी खोलकर देखा तो उसके अंदर रखें जेवरात गायब थे।
सचिन ने पुलिस को बताया कि अब तक वह अपने लेवल पर जेवरात की तलाश करते रहे लेकिन उनका कोई अता-पता नहीं चला। उन्हें अपनी खोजबीन में इतना जरूर पता चला है कि 26 जनवरी की रात को कोई अज्ञात चोर उनके घर में घुस गया और अलमारी के अंदर रखें जेवराज चोरी करके ले गया। हांसी सदर थाना पुलिस ने सचिन की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके अज्ञात चोर की तलाश शुरू कर दी है।
ये जेवरात हुए चोरी
सचिन ने बताया कि अभृषण चोरी होने के करीब 1 सप्ताह पहले अभृषण घर की अलमारी के लॉकर में सुरक्षित रखे हुए थे। चोरी हुआ समान इस पर प्रकार से है दो सोने के हाथ के कडे व सोने की अगुंठी, करीब 3 चाँदी के सिक्के, चाँदी की 1 जौडी पौजेब चोरी कर लिए गए हैं।