SKM put in all its efforts to make nationwide strike success
Hisar News: अमेरिकी डील के आगे केंद्र सरकार ने घुटने टेक दिए हैं। इसे हमारे देश की व्यवस्था बिगड़ जाएगी और केंद्र सरकार की गलत नीतियों की वजह से मजदूर और कर्मचारियों का शोषण होगा। इसको लेकर शुरू सर्व कर्मचारी संघ 12 फरवरी को बड़ा विरोध प्रदर्शन ( nationwide strike ) करने की तैयारी कर रहा है। इसको लेकर कर्मचारियों ने अनेक विभागों का दौरा कर कर्मचारियों को इस विरोध प्रदर्शन को सफल बनाने का निमंत्रण दिया।
राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने के skm ने झौंकी ताकत
केन्द्र सरकार की जनविरोधी किसान ,मजदूर और कर्मचारी-विरोधी नीतियों के खिलाफ केन्द्रीय ट्रेड यूनियनों के संयुक्त आह्वान पर 12 फरवरी 2026 को प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने के लिए प्रचार के पूरी ताकत झोंक दी है। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ने प्रचार-प्रसार अभियान तेज करते हुए हांसी व नारनौद में विभागों का तूफानी दौरा किया।
इसी कड़ी में आज हांसी व नारनौद, आदमपुर, अग्रोहा, बरवाला, उकलाना ब्लॉकों में राज्य स्तरीय जत्थे ने ,बिजली, जनस्वास्थ्य, स्वास्थ्य, शिक्षा विभाग, नगरपालिका संघ,बी एंड आर, आई सी डी एस, आईटीआई, सिंचाई, कर्मचारी संगठनों में कर्मचारियों को संबोधित किया।
लेबर कोड से बेरोजगारी बढ़ेगी व पूंजीपतियों को लाभ
जत्थे को संबोधित करते हुए राज्य कोषाध्यक्ष सुरेंद्र यादव, जिला उप प्रधान विनोद दुहन ने कहा कि लेबर कोड किसी भी सूरत में मजदूरों, कर्मचारियों और आम जनता के हित में नहीं हैं इससे बेरोजगारी बढ़ेगी व पूंजीपतियों को लाभ होगा व कर्मचारी व मजदूर गुलामी की दास्तां के साथ शोषण होगा। इन कानूनों में पहले महिलाओं को रात की ड्यूटी मेहनत करने पर छूट थी जिसे अब समाप्त कर दिया है जिससे महिलाओं पर शोषण बढ़ेगा।
केन्द्र सरकार ने अमरीका राष्ट्रपति के सामने टेके घुटने
ये जत्थे पूरे हरियाणा में 2 फरवरी से किसान मजदूर कर्मचारीयों में प्रचार कर रहे हैं सरकार की नीतियों का विरोध कर रहे हैं। केन्द्र सरकार ने अमरीका राष्ट्रपति के सामने घुटने टेक दिए हैं अब हमारे देश में दूध, राशन, खाने का सामान सब अमेरिका से आएगा, जिससे हमारी फसल, पशुओं पर संकट पैदा होगा कुछ समय बाद हमारी व्यवस्था खराब हो जाएगी। किसानों की फसलों को खरीदने वाला कोई नहीं होगा। देश में संकट बढ़ेगा।
कानूनों के जरिए स्थायी रोजगार समाप्त कर अस्थायी, ठेका और असुरक्षित रोजगार को बढ़ावा दिया जा रहा है।
हरियाणा सरकार तमाम विभाग को पीपीपी मॉडल के तहत बेचना चाहती है जिससे आने वाले समय में रोजगार का संकट हो पैदा होगा और आम जनता को मिलने वाली सस्ती सुविधा खत्म हो जाएंगे। तम एम जो मूलभूत सुविधा सरकार ने आजादी के समय तय किया वह पूंजी पतियों के हाथों में चली जाएंगे सरकार तेजी से निजीकरण की प्रक्रिया को आगे बढ़ा रही है जिससे सार्वजनिक क्षेत्र को बहुत बड़ा नुकसान होगा।
पुरानी पेंशन बहाली की मांग
कर्मचारी लगातार पुरानी पेंशन की मांग कर रहे हैं लेकिन केंद्र और राज्य सरकार ने 2004 और 6 के बाद एनपीएस और यूपीएस कर्मचारियों पर बिना मांगे जबरदस्ती थौंप रही है जिसका कर्मचारियों ने कभी मांग नहीं की कर्मचारी केवल पुरानी पेंशन की मांग कर रहे हैं। माननीय उच्च न्यायालय के आदेश 23, 31 दिसंबर 2025 को तहत कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने के लिए के लिए नीति नहीं बनाते हुए उनको पक्का नही करना चाहती है उनको पूरी उम्र कच्चा ही रखना चाहती है। न्यूक्लियर संशोधन बिल से देश की सुरक्षा को गंभीर खतरा पैदा होगा। स्मार्ट मीटर योजना आम जनता के हित में नहीं है।
इससे आम जनता और किसानों को मिलने वाली सब्सिडी एवं क्रॉस सब्सिडी समाप्त की जा रही है। हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से कर्मचारियों को स्थायी न कर, उन्हें लगातार कच्चा बनाए रखने की नीति लागू की जा रही है।
वक्ताओं ने कहा कि सरकारी नौकरियों पर रोक लगी हुई है, बेरोजगारों की फौज शहरों और गांवों में भटक रही है। विभागों में लाखों पद खाली पड़े जिन्हें स्थाई भर्ती द्वारा भरा जाए। युवाओं को नियमित रोजगार उपलब्ध कराया जाना चाहिए। न्यूनतम वेतनमान 30000 लागू करें, कर्मचारियों पर 01 जनवरी 2026 से आठवें वेतनमान की रिपोर्ट लागू करने की बजाय उसे अभी तक भ्रमित करने का काम कर रही है
सर्व कर्मचारी संघ व ट्रेंड यूनियनों तमाम ब्लॉकों में 11 फरवरी को पर इकट्ठा होकर शहरों में मोटरसाइकिल जुलूस निकालकर प्रचार करेगा व 12 फरवरी को भी जुलूस निकाल कर प्रदर्शन करेंगे।आम जनता से हड़ताल का समर्थन के लिए अपील करेगा।
आज के इस राज्य स्तरीय जत्थे सुरेंद्र हुड्डा, विनोद दुहन, श्याम पाल, अशोक यादव, रविन्द्र शर्मा,राजेश शर्मा,संजय शर्मा,मां योगेन्द्र माजरा, जसबीर श्योकंद, विकास गौतम,रोशन लाल अनुदेशक,अनूप सिंह,मंजीत जांगड़ा,मंशाराम, देवेन्द्र लोहान, राजेश पेटवाड़, रामदिया शर्मा,सतीश शर्मा,प्रदीप लोहान सहित अनेक नेताओं ने भी संबोधित किया और हड़ताल को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने का आह्वान किया।