---Advertisement---

Politics News: बुजुर्गों की पैंशन पर बवाल; भाजपा सरकार कर रही भद्दा मजाक- दलबीर किरमारा

By हरियाणा न्यूज टूडे

Updated On:

Follow Us
---Advertisement---

Haryana politics news :  INLD leader Dalbir kirmara statement 

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

एक भी पैंशन न काटने का झूठ बोलकर मुख्यमंत्री छिड़क रहे जले पर नमक

Hisar politics News: हरियाणा में बुजुर्गों की पेंशन पर इन दोनों बवाल छिड़ा हुआ है। बुजुर्गों की पेंशन प्रदेश की राजनीति का अखाड़ा बन गया है और इनेलो पार्टी के नेता भाजपा सरकार को बुजुर्ग सम्मान पेंशन को लेकर आड़े हाथों ले रहे हैं। इनेलो के प्रदेश सचिव दलबीर किरमारा ने कहा है कि हरियाणा की भाजपा सरकार बुजुर्गों की पेंशन काटकर उनसे भद्दा मजाक कर रही है। यही नहीं, किसी भी बुजुर्ग की पैंशन न काटने की बात कहकर मुख्यमंत्री उनके जले पर नमक छिड़क रहे हैं।


दलबीर किरमारा मंगलवार को उकलाना हलके के गांवों का दौरा करके उन्हें 20 फरवरी को पंचकूला में होने वाले प्रदर्शन में शामिल होने का न्यौता दे रहे थे। उन्होंने फरीदपुर, खैरी, कंडूल, किनाला, पाबड़ा, किरोड़ी, शंकरपुरा, कुंदनपुरा, मदनपुरा, चमारखेड़ा व दौलतपुर का दौरा किया। उनके साथ बलबीर भांभू, सुभाष किरमारा, सीताराम जाखड़, वेदपाल सिवानी व निहाल सिंह सिवानी सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी थे। ( Haryana politics news )

 

20 फरवरी को पंचकूला में जोरदार प्रदर्शन

दलबीर किरमारा ने कहा कि इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. अभय सिंह चौटाला के नेतृत्व में 20 फरवरी को पंचकूला में जोरदार प्रदर्शन करके बुजुर्गों व अन्य पीड़ित वर्गों की आवाज उठाएंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा की भाजपा सरकार न केवल हर वर्ग के हितों से अन्याय कर रही है बल्कि पहले से चल रही योजनाओं को बंद करके उन्हें प्रताड़ित कर रही है। उपर से किसी भी बुजुर्ग की पैंशन न काटने की बात कहकर मुख्यमंत्री नायब सैनी व उनके मंत्री बुजुर्गों के जख्मों पर नमक छिड़क रहे हैं।

 


दलबीर किरमारा ने कहा कि बुजुर्गों की पैंशन जन नायक चौधरी देवीलाल ने 100 रूपये से सम्मान के नाम पर शुरू की थी और इसे बंद करके सरकार बुजुर्गों को अपमानिक कर रही है। पैंशन काटने के विरोध में ही इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. अभय सिंह चौटाला के नेतृत्व में 20 फरवरी को पंचकूला में जोरदार प्रदर्शन करके सरकार की आंखे खोलने का काम इनेलो करेगी। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे इस प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर जनहित की आवाज बुलंद करें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer