Latest Jind News: रामराय गांव में करंट लगने से ALM कुलदीप की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग के फोरमैन पर लगाया लापरवाही व रंजिश का आरोप
Latest Jind News: जींद जिले के रामराय गांव में बिजली का करंट लगने से एएलएम कुलदीप की दर्दनाक मौत हो गई। रामराय गांव में हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। मृतक के परिजनों ने बिजली निगम के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज करके शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया।







