Jind News In Hindi: उचाना में युवक का किडनैप: चलती कार में बेरहमी से पीटा, सण्डील के पास फेंक कर भागे बदमाश… जानें क्या थी वजह?
हरियाणा न्यूज : जींद जिले के उचाना में युवक का अपहरण कर उसके साथ मारपीट करने की वारदात सामने आई है। हमलावर युवक दो कारों में सवार होकर आए और अपहरण करने के बाद युवक से मारपीट कर उसको सण्डील गांव के पास धक्का देकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित युवक की शिकायत पर कार सवार युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
जींद जिले के गांव माण्डी कलां निवासी राजेश कुमार ने उचाना थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वो और उसका दोस्त मनीष 20 अक्टुबर की रात को करीब साढ़े दस बजे घूमने के लिए किठाना रोड़ पर सण्डील की तरफ जा रहे थे। जब वो गांव के शराब ठेकके से आगे सण्डील की तरफ पहुंचे तो दो कारों में सवार होकर करीब आधा दर्जन युवक आए और उसको जबरदस्ती से कार में बैठा लिया।








