Son kills father in Fatehabad
परिवारिक विवाद के चलते सिर में मारी लकड़ी, परिजन बोले मानसिक रूप से परेशान
हरियाणा न्यूज: हरियाणा के फतेहाबाद में परिवारिक विवाद के चलते कथित तौर पर एक युवक ने लकड़ी से वार कर अपने ही बुजुर्ग पिता की हत्या कर दी। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर आगामी कारवाई शुरू कर दी। पुलिस ने मृतक के बड़े बेटे की शिकायत पर छोटे बेटे के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के मुताबिक फतेहाबाद शहर की पुरानी तहसील एरिया स्थित डेरेवाले मौहल्ले में किराए के मकान में रहने वाले 61 वर्षीय धर्मपाल को खून से लथपथ हालत में फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में लाया गया। जहां पर डॉक्टरें ने प्राथमिक जांच करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर करवाई शुरूकर दी।
मृतक धर्मपाल के बड़े बेटे सतीश ने बताया कि वो अपने मकान के पास ही करियणा की दुकान चलाता है और शादी शुदा है। उसका छोटा भाई 34 वर्षीय विजय भी उनके साथ ही रहता है। घर में उसकी मां नहा रही थी और घर पर उसके पिता व छोटा भाई मौजूद थे, जबकि वो दुकान पर काम कर रहा था। सतीश के मुताबिक किसी बात को लेकर उसके पिता व भाई में कहासुनी हो गई।

इसी कहासुनी को लेकर गुस्से में आकर उसके भाई विजय ने उसके पिता पर लकड़ी से ताबातोड़ वार कर दिए। जिससे उसके पिता खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गए। दुकान पर भागकर उसकी बेटी आई और कहा कि पापा चाचा ने दादू को मार दिया। जब वो अपने घर पर पहुंचा तो उसक पिता खून से लथपथ हालत में पड़ा हुआ था। वो तुरंत ही उसे उठाकर फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल पहुंचे। जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच करने के बाद मृत घोषित कर दिया।
फतेहाबाद शहर में मर्डर की सूचना मिलते ही सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर आगामी करवाई शुरू कर दी। पुलिस मृतक के परिजनो के ब्यान दर्ज कर कारवाई करने में लगी हुई है। जिसके बाद पोस्टमार्टम की कारवाई शुरू हो पाएगी। परिजनों के मुताबिक विजय कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा है और बात-बात पर गुस्सा हो जाता है।
इस संबंध में सिटी थाना प्रभारी संजय मोरवाल ने बताया कि पुरानी तहसील एरिया में एक बुजुर्ग की हत्या की सूचना मिली थी। पुलिस ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य एकत्रित किए हैं। वहीं बुजुर्ग की हत्या का आरोप उसके ही छोटे बेटे विजय पर लगाया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच करने में लगी हुई है।









