जुलाना से युवती लापता: 2.5 लाख रुपये व जेवरात लेकर रात को घर से निकली | Jind Julana News
Jind Julana News: जींद जिले के जुलाना से एक युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। आरोप है कि वह अपने साथ घर में रखे 2.5 लाख रुपये और सोने-चांदी के जेवरात भी ले गई है और रात को बिना किसी को कुछ बताए चली गई। पुलिस ने युवती के परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।







