नारनौंद में दीपावली बाजार भीड़, धनतेरस पर करोड़ों का व्यापार, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा
नारनौंद में धनतेरस पर करोड़ों का व्यापार : दीपावली के त्योहार पर भारी संख्या में ग्रामीण सामान खरीदने के लिए बाजारों में आते हैं। धनतेरस के दिन लोगों ने बड़ी मात्रा में खरीदारी की। भारी भीड़ को देखकर थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ढिल्लों ने खुद ही सुरक्षा का जिम्मा संभाला और बाजार और नाके पर पुलिस को तैनात किया ताकि किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना न घट सके। धनतेरस के दिन लोगों ने बड़ी मात्रा में खरीदारी की हर दुकान पर भारी भीड़ जुटी हुई नजर आई ज्वेलर्स की दुकानों पर भी भीड़ देखी गई।








