भूना: खजूरी जांटी में दो नीलगायों की मौत, अज्ञात शिकारियों के खिलाफ केस दर्ज | Fatehabad News Today
Fatehabad News Today: भूना खंड के गांव खजूरी जांटी में दो संरक्षित वन्य प्राणियों (नीलगाय/रोझ) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है। प्रथम दृष्टया शिकार की आशंका के चलते वन्य जीव विभाग की शिकायत पर भूना थाना पुलिस ने अज्ञात शिकारियों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।







