Narnaund Accident : मिलकपुर-राखी रोड पर हादसा; दो दोस्तों को बाइक ने मारी टक्कर
Narnaund Accident News : हांसी जिले के नारनौंद क्षेत्र के गांव मिलकपुर-राखी रोड पर शाम को घूमने निकले दो दोस्तों को एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और मामले की जांच शुरू कर दी।








