WE ARE HIRING!
Receptionist | Teachers | Coordinator | Video Editor
TAGORE SR. SEC. SCHOOL, NARNAUND, HISAR (HR)
APPLY NOW 9416588916

 

हांसी में घर में घुसे चोर: जागरण में गया था परिवार; आभूषण चोरी

By sunilkohar

Published On:

हांसी में घर में घुसे चोर: जागरण में गया था परिवार; आभूषण चोरी

---Advertisement---

कुंभा में जागरण में गए परिवार के सूने घर को चोरों ने बनाया निशाना

Hansi News in Hindi: हांसी क्षेत्र में सर्दी का मौसम शुरू होते ही चोरों ने घरों में सेंधमारी करनी शुरू कर दी है। क्षेत्र के गांव कुंभा में चोर रात के समय घर में घुसे और चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। हांसी सदर थाना पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हांसी क्षेत्र के गांव कुंभा निवासी बिमला W/O जिले सिहं ने शेखपुरा पुलिस चौकी में दी शिकायत में बताया कि वह घरेलू महिला हैं। 24 अक्टूबर की रात को गांव में जागरण का कार्यक्रम था और वह शाम को घर का सारा काम-धंधा करने के बाद परिवार सहित जागरण में चली गई थीं। जब रात को करीब 12 बजे वह वापस घर लौटीं, तो घर का नजारा देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।

पीड़ित महिला ने बताया कि घर के अंदर सारा सामान बिखरा हुआ था और घर में रखे लोहे के संदूक का ताला भी टूटा हुआ था। जब उन्होंने सामान की जांच की तो मेरी लोही की संदूक में से 2 अंगुठी सोना जिसका वजन 1.25 तोला था, 1 कोका सोना वजन 2 ग्राम, 2 चैन चांदी, 1 घडी गायब मिले। उन्होंने तुरंत इसकी शिकायत शेखपुरा पुलिस चौकी में दी, जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

हांसी सदर थाना, शेखपुरा पुलिस चौकी और नारनौंद सीआईए की टीमें कुंभा गांव में हुई इस चोरी की वारदात को सुलझाने में जुटी हुई हैं। पुलिस पीड़ित महिला के मकान की गली में लगे सीसीटीवी फुटेज व अन्य तकनीकी सहायता से मामले को ट्रेस करने का प्रयास कर रही है।

You Might Also Like

Leave a Comment