हांसी में घर में घुसे चोर: जागरण में गया था परिवार; आभूषण चोरी
हांसी में घर में घुसे चोर: हांसी क्षेत्र में सर्दी का मौसम शुरू होते ही चोरों ने घरों में सेंधमारी करनी शुरू कर दी है। क्षेत्र के गांव कुंभा में चोर रात के समय घर में घुसे और चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। हांसी सदर थाना पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।







