WE ARE HIRING!
Receptionist | Teachers | Coordinator | Video Editor
TAGORE SR. SEC. SCHOOL, NARNAUND, HISAR (HR)
APPLY NOW 9416588916

 

तोशाम-हिसार रोड पर सड़क हादसा: अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, भिवानी रेफर

By sunilkohar

Published On:

हिसार तोशाम रोड हादसा

---Advertisement---

तोशाम-हिसार रोड पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, खानक ड्यूटी पर जा रहा था युवक

Bhiwani Tosham News in Hindi: भिवानी जिले के तोशाम-हिसार रोड पर हुए एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब युवक अपने घर से खानक ड्यूटी पर जा रहा था। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। पुलिस ने घायल युवक की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Tosham Hisar Road accident bike rider injured

Tosham Hisar Road accident bike rider injured
Tosham Hisar Road accident

तोशाम थाना पुलिस को दी शिकायत में सिवानी रोड तोशाम निवासी पवन ने बताया कि वह खानक में कांटे पर नौकरी करता है। जब वह रात करीब 9:30 बजे अपने घर से हीरो डीलक्स मोटरसाइकिल पर सवार होकर ड्यूटी के लिए खानक जा रहा था, तो तोशाम-हिसार रोड स्थित ‘यादव की ढाणी’ के पास पीछे से आए एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।

Tosham to Khanak road accident

पीड़ित के अनुसार, टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिर पड़ा और बेहोश हो गया। जब उसे होश आया तो वह तोशाम के नागरिक अस्पताल में भर्ती था। डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद भिवानी नागरिक अस्पताल रेफर कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही तोशाम थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पवन के बयान के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वाहन और चालक की पहचान के लिए आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी (CCTV) फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

Leave a Comment