तोशाम-हिसार रोड पर सड़क हादसा: अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, भिवानी रेफर
भिवानी जिले के तोशाम-हिसार रोड पर हुए एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब युवक अपने घर से खानक ड्यूटी पर जा रहा था। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। पुलिस ने घायल युवक की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।








