WE ARE HIRING!
Receptionist | Teachers | Coordinator | Video Editor
TAGORE SR. SEC. SCHOOL, NARNAUND, HISAR (HR)
APPLY NOW 9416588916

Hansi News: हांसी-जींद रोड पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, गुज्जरबाड़ा के पास हादसा, युवक की मौत

Hansi Jind Road accident

हरियाणा न्यूज़। हांसी-जींद रोड पर गुज्जरबाड़ा बस स्टैंड के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक हांसी में एसडीएम की कोठी पर सफाई कर्मचारी के रूप में काम करता था। पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।