WE ARE HIRING!
Receptionist | Teachers | Coordinator | Video Editor
TAGORE SR. SEC. SCHOOL, NARNAUND, HISAR (HR)
APPLY NOW 9416588916

 

Hansi News: हांसी-जींद रोड पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, गुज्जरबाड़ा के पास हादसा, युवक की मौत

By sunilkohar

Published On:

Hansi Jind Road accident

---Advertisement---

गुज्जरबाड़ा बस स्टैंड के पास हादसा, अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में चल रहा था उपचार; पिता की शिकायत पर दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज

हरियाणा न्यूज़। हांसी-जींद रोड पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक हांसी में एसडीएम की कोठी पर सफाई कर्मचारी के रूप में काम करता था। पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, 17 अक्टूबर की शाम गुज्जरबाड़ा बस स्टैंड के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए हांसी के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। युवक की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान रविवार को उसकी मौत हो गई।


 

ड्यूटी से घर लौट रहा था दीपक

मृतक की पहचान गांव राजपुरा निवासी दीपक के रूप में हुई है। मृतक के पिता रणधीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका इकलौता बेटा दीपक हांसी में एसडीएम की कोठी पर सफाई कर्मचारी के रूप में कार्यरत था। वह शादीशुदा था और उसकी एक बेटी है।

रणधीर के अनुसार, 17 अक्टूबर को ड्यूटी समाप्त करने के बाद दीपक बाइक पर सवार होकर अपने गांव राजपुरा लौट रहा था। जब वह गुज्जरबाड़ा बस स्टैंड के पास पहुंचा तो सामने से आ रही दूसरी बाइक ने उसकी बाइक को सीधी टक्कर मार दी। हादसे में दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के दौरान चोटों के कारण उसकी मौत हो गई।

दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज

हादसे की सूचना मिलने पर नारनौंद थाना पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने मृतक के पिता रणधीर की शिकायत के आधार पर नारनौंद निवासी विक्रम पुत्र वजीर और सावन पुत्र सुखविंद्र के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया। मामले में पुलिस की जांच जारी है।

You Might Also Like

1 thought on “Hansi News: हांसी-जींद रोड पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, गुज्जरबाड़ा के पास हादसा, युवक की मौत”

Leave a Comment